प्रो. त्रिपाठी को अमेरिका का अंतरराष्ट्रीय सेतु सम्मान-2023 दिए जाने की हुई घोषणा

  •  प्रो. त्रिपाठी राष्ट्रप ति के ओएसडी रह चुके हैं
  • दुनिया के सात लोग पाएंगे सेतु साहित्य सेवी सम्मान
  • पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में बतौर चेयर प्रोफेसर सेवारत हैं प्रो. त्रिपाठी

 

आज़मगढ़। इस वर्ष सेतु साहित्य सम्मान-2023 की घोषणा की जा चुकी है। इस वर्ष का सेतु साहित्य उत्कृष्टता अवॉर्ड भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति  के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) प्रो. कन्हैया त्रिपाठी को भी प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पीट्सबर्ग अमेरिका के सेतु ग्रुप द्वारा साहित्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए हर वर्ष दिया जाता है। इस वर्ष दुनिया के 7 साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया गया है। चयन समिति ने जिन नामों को चयन किया है उसमें संतोष श्रीवास्तव (भारत), सुकृता पॉल कुमार (भारत), संजीव सेठी (भारत), प्रीत नम्बियार (भारत), कन्हैया त्रिपाठी (भारत), धर्मपाल महेंद्र जैन (कैनेडा), जैक कैरअडग (संयुक्त साम्राज्य) का नाम शामिल है। इस पुरस्कार के संस्थापक सेतु के प्रधान संपादक अनुराग शर्मा व सुनील शर्मा हैं, जो वैश्विक स्तर पर अमेरिका में रहकर साहित्य और खासकर हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आप सेतु अंतरराष्ट्रीय दैभाषी जर्नल का निरंतर प्रकाशन व संपादन कर रहे हैं।

निरंतर साहित्य की सेवा कर रहे प्रो. त्रिपाठी ने सेतु सम्मान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनकर्ताओं का आभार माना। उन्होंने कहा ऐसा होना किसी के लिए भी प्रसन्नता की बात होती है। सेतु एक अंतराष्ट्रीय स्तर का सुस्थापित पुरस्कार है यह कोई मामूली पुरस्कार नहीं है।

प्रो. त्रिपाठी मूलतः आज़मगढ़ के महेशपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर/निदेशक के रूप में सेवा दी है और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में एडजंक्ट प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। वर्तमान में प्रो. त्रिपाठी पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा में डॉ. आंबेडकर मानवाधिकार एवं पर्यावरणीय मूल्य पीठ में चेयर प्रोफेसर के रूप में सेवा दे रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि प्रो. त्रिपाठी ने अब तक 40 से अधिक पुस्तकों का संपादन और लेखन का कार्य किया है और वह इसके पहले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सृजनात्मक लेखन पुरस्कार और गांधी शांति प्रतिष्ठान का गांधी शांति नोबेल पुरस्कार-2020 के विजेता भी रह चुके हैं। देश-विदेश में लगातार साहित्यिक लेखन से वे जाने जाते हैं जिन्हें इस वर्ष का सेतु सम्मान प्रदान किया है। प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि इस पुरस्कार ने निश्चय ही मुझे और अधिक जिम्मेदारी का बोध कराया है और हमारी जिम्मेदारी को बढ़ा दिया है। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद पुरस्कार के संस्थापक अनुराग शर्मा व अनेक शुभचिंतकों ने प्रो. त्रिपाठी को सम्मान सहित बधाइयां प्रेषित की है। प्रो. त्रिपाठी ने इस पुरस्कार के संबंध में बात करते हुए कहा कि वर्ष 2023 जाते जाते हमें यह सम्मान देकर गया। मैं अपने शुभचिंतकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देता हूँ और यह कामना करता हूँ कि सभी के लिए वर्ष 2024 उनके सौभाग्य खोलकर कुछ न कुछ सहज स्मृति बनाए।

 

 

 

 

Analysis

लम्बी रेस खेलेंगे योगी, कहा- तीन साल में यूपी से खत्म हो जाएगी गरीबी

महराजगंज जैसे पिछड़े जिले से भरी हुंकार, जहां वनटांगियों को दे चुके हैं नहीं पहचान इससे पहले इंदिरा गांधी भी दे चुकी हैं इस तरह का बड़ा बयान नरेंद्र मोदी भी गरीबी को मानते हैं जातीय राजनीति की तोड़ अजय कुमार लखनऊ। गरीबी हटाओ का नारा भारतीय राजनीति का सबसे पुराना और सबसे आजमाया हुआ […]

Read More
Analysis

वह दिन दूर नहीं जब हम मनुष्य कहलाने के लायक भी न बचे

डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी प्रकृति ने मनुष्य को संवेदनशील बनाया है, भावपूर्ण बनाया है अतः प्रकृति की भांति मनुष्य में भी विभिन्न प्रकार की भावनाएं पाई जाती हैं। ये भावनाएं शारीरिक और मानसिक संवेदनाएं होती हैं ये किसी चीज़, घटना या स्थिति के विशेष महत्व को दर्शाती हैं। भावनाएं हमारे जीवन का आधार होती हैं […]

Read More
Analysis

कांग्रेस न बदली है, न बदलेगी !

के. विक्रम राव कांग्रेस को इतने दशक हो गए फिर भी न ढांचा बदला न नेतृत्व। वैसा ही है जैसा नवम्बर 1978 में था। एक सियासी आँधी आयी थी। रायबरेली में जख्मी होकर, इंदिरा गांधी चिकमगलूर (कर्नाटक) से चुनाव जीती थीं। कवि श्रीकांत वर्मा, (पहले लोहियावादी, बाद में फिर इंदिराभक्त) ने कारगर नारा गढ़ा था, […]

Read More