लखनऊ में एक और कांड: महिला की हत्या कर लाश बक्शे में मिली

  • बेखौफ अपराधी: गोसाईगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला
  • शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भयाकांड और वर्ष 2014 में सूबे की राजधानी लखनऊ दरिंदगी के बाद महिला की हुई हत्या के बाद भले ही महिलाओं के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन लखनऊ में शुक्रवार को ऐसे ही एक दुस्साहसिक ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। गोसाईगंज क्षेत्र में जब आगामी होने वाले पर्व को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी चल रही है, तब इसी थानाक्षेत्र के भटवारा गांव के पास हर हद पार कर दी गई। यहां इंदिरा नहर में एक महिला का पड़ा मिला।
महिला का शव बक्से में उस समय मिला, मछुआरे जब नहर में मछली पकड़ने के लिए गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और मामले की जांच-पड़ताल कर पहचान के लिए आस-पास के लोगों को बुलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि शव आठ से दस दिन का पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की भरपूर कोशिश की जा रही है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल कर कातिलों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक इंदिरा नहर नहर में शुक्रवार सुबह मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जैसे जाल नहर में फेंका कि इसी दौरान भटवारा गांव की माइनर में फंसा हुआ एक बक्शा जाल में फंस गया।
यह माजरा देख मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मछुआरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव आठ से दस दिन का पुराना लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद हत्यारों ने लाश को बक्शे में भरकर फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।

Central UP

एटा जेलर के खिलाफ हंगामे के मामले की होगी जांच

कानपुर जेल परिक्षेत्र के प्रभारी DIG ने किया आदेश महिला की ओर से अभी तक नहीं कराई गई कोई FIR लखनऊ। एटा जिला जेल परिसर में जेलर आवास पर महिला के हंगामे के मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर हंगामा […]

Read More
Central UP

क़ानूनी सहायता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस ने किया आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के विधि संवर्ग के छात्र दल ने क़ानूनी सहायता के विषयों पर सरोजनी नगर क्षेत्र के रानीपुर गांव का गुरुवार को भ्रमण किया। प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के अपर निदेशक पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव […]

Read More
Central UP

संतान के लिए मासूम छात्रा की चढ़ा दी बलि

दुबग्गा पुलिस ने कत्ल करने वाली महिला को दबोचा घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद सैरपुर क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई मिली थी मासूम की लाश ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र स्थित बरावन खुर्द निवासी छोटे लाल की आठ वर्षीय बेटी की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पुलिस के मुताबिक उसके कत्ल […]

Read More