वीरेंद्र चौधरी ही होंगे महराजगंज से लोकसभा उम्मीदवार

  • बोले मिथक और भ्रम टूटेगा कांग्रेस पार्टी जीतेगी

रवि प्रकाश

महराजगंज। लंबे समय से भाजपा के कब्जे वाली सीट महराजगंज में फतह के लिए कांग्रेस लोहे से लोहा काटने के फार्मूले पर विचार कर रही है। बीच के दो चुनावों को छोड़ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी यहां से छ बार से सांसद होते आ रहे हैं। इस बार जनता उनसे छ बार के सांसदी में उनके द्वारा किए गए किसी भी छ नए काम का हिसाब मांगने को तैयार बैठी है। पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी के हैं। महराजगंज संसदीय क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य माना जाता है। माना यह भी जाता है कि पंकज चौधरी को सारा का सारा कुर्मी वोट मिल जाता है जो करीब सवा लाख की संख्या में हैं। यही वोट बैंक पंकज चौधरी की जीत में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं।

महराजगंज संसदीय सीट इंडिया एलायंस से कांग्रेस के हिस्से में आई है। पिछ्ला चुनाव यहां से कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत लड़ी थीं, उन्हें करीब 75 हजार वोट मिला था। वर्ष 2009 में उनके पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन कांग्रेस के टिकट पर यहां से सांसद रह चुके हैं। किन्हीं कारणों से कांग्रेस पार्टी ने सुप्रिया श्रीनेत को इस बार चुनाव लड़ाने से मना कर दिया। उनके ऊपर पार्टी की सोशल मीडिया आपरेट करने की बड़ी जिम्मेदारी है। सुप्रिया श्रीनेत के न लड़ने की दशा में इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि तो फिर कांग्रेस से कौन लड़ेगा? इन्हीं कयासबाजी के बीच अमरमणि के बेटे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने पिछले दिनों कांग्रेस ज्वाइन किया है।

अमन के ज्वाइन करते ही चर्चा तेज हो गई कि महराजगंज सीट से अमनमणि चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन मधुमिता शुक्ला और सारा सिंह “जिनकी हत्या में अमरमणि परिवार आरोपित है”के परिवारों के विरोध के कारण अमन मणि त्रिपाठी के टिकट पर ग्रहण लग गया है। ऐसी स्थिति में पार्टी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के अपने युवा और तेज तर्रार विधायक वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है। वीरेंद्र चौधरी के उम्मीदवारी पर लोगों की अलग राय भी है। लेकिन जो लोग इसे पंकज चौधरी को वाक ओवर की दृष्टि से देखते हैं,दर असल वे मुगालते में हैं। कहा जाता है कि विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी वीरेंद्र चौधरी की मदद करते हैं और लोकसभा चुनाव में वीरेंद्र चौधरी पंकज की मदद करते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। वीरेंद्र चौधरी साफ कहते हैं कि इस तरह के दुष्प्रचार भाजपा के लोग करते हैं। अपनी उम्मीदवारी को लेकर आश्वस्त विधायक वीरेंद्र चौधरी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। आत्मविश्वास से लबरेज विधायक श्री चौधरी ने कहा कि इस बार भ्रम और मिथक दोनों टूटेगा। कांग्रेस पार्टी भारी मतों से चुनाव जीतेगी।

Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More
Purvanchal

रफूचक्करः वाह रे ईमान, बारात आने से पहले दूल्हा हुआ फरार

मां-बेटी सदमें में, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों की हालत स्थिर आर्थिक रूप से कमजोर थे लड़की पक्ष के लोग, फिर भी दम से की थी तैयारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। खबर की हेडिंग आपको गुदगुदा रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खबर उनके लिए टेंशन भरी है जो अपने लड़के की […]

Read More
Purvanchal

हर गर्भवती को मिले PMSA डे का लाभ : DM

नन्हे खान देवरिया।  सीएचसी सलेमपुर में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (PMSMA दिवस) का शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निरीक्षण कर PMSMA डे का हाल जाना। इसके साथ ही 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। DM ने नव निर्मित 50 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण किया […]

Read More