सुशासन पर अमल

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयन्ती, सुशासन दिवस के रूप में मनायी जाती है.योगी आदित्यनाथ ने सुशासन के सिद्धांत को चरितार्थ किया है। यह अटल जी के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। सुशासन दिवस पर योगी ने आदित्यनाथ अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर पहुँच कर विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल भवन का लोकार्पण, ब्रज क्षेत्र के मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन तीर्थ तथा आगरा के ऐतिहासिक स्थलों की हवाई यात्रा हेतु हेलीपोर्ट सेवा का शुभारम्भ, लगभग 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा तीन दिवसीय अटल कृषि मेला तथा प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। योगी आदित्यनाथ ने यहां
यमुना जी के किनारे स्थित शिव मंदिरों की श्रृंखला के प्रमुख मंदिर रामलाल मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि माँ यमुना के तट पर बने मंदिरों ने विदेशी हमलों को झेला है। आठवीं से तेरहवीं सदी के इन मंदिरों का सौंदर्यीकरण पर्यटन विभाग कर रहा है। घाटों का पुनरोद्धार कर उनके पुरातन वैभव को वापस लाया जा रहा है। यहां हो रहा विकास प्ररेणा के स्रोत का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल  ने जो आधारशिला रखी थी, उसे पूर्ववर्ती सरकारों ने खराब किया। केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार अटल  के कार्यों को की आगे बढ़ा रही है। अस्थिर सरकार के चलते आज पाकिस्तान में एक-एक रोटी के लाले पड़े हैं। भारत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश देश की छठवीं अर्थव्यवस्था थी। आज यह देश में दूसरे नम्बर पर है।उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। गांव की कनेक्टिविटी हो रही है। रोड के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी भी बेहतर हो रही है। गरीब हितैषी योजना शुरू की जा रही हैं। पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश बेहतर हुआ है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अटल जी की जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

श्रद्धेय अटल  की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अटल  की जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। इस अवसर पर राज्य सरकार ने कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार पेंशन, आवास, शौचालय, राशन आदि सुविधाएं सभी पात्र व्यक्तियों को देगी। सरकार ने अठारह अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों व मजदूरों के बच्चों के लिए बनाए हैं। आगरा में इण्टरनेशनल पोटैटो सेण्टर का रीजनल सेण्टर, बनेगा, जो मांग के अनुरूप बीज, मार्केट, फूड प्रोसेसिंग आदि में सहायता करेगा। राज्य सरकार ने तय किया है कि अगले दो वर्षों में पचास हजार से अधिक किसानों को सोलर पम्प दिया जाएगा। सूरज की रोशनी से बिजली मिलेगी, कोई खर्चा नहीं होगा, कई वर्षों तक ट्यूबवेल चलेगा और डीजल पम्प से मुक्ति मिलेगी। धान, गेंहू, सब्जी, तिलहन, दलहन सभी फसलों की उपज का दाम सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ाएगी।

Raj Dharm UP

पर्चियां भेजकर जेलों से अफसर मंगा रहे बांसमती चावल!

खानपान की वस्तुओं के साथ मंगाई जा रही महंगी विलासिता की वस्तुएं आईजी जेल से हुई शिकायत से हुआ मामले का खुलासा राकेश यादव लखनऊ। कारागार मुख्यालय के उच्चाधिकारी जेल की सब्जी और दूध के साथ अब घरों के लिए होम एप्लायंस के साथ विलासिता की अन्य सामग्री भी मंगाने लगे हैं। इस गड़बड़ झाले […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे नौकरशाह!

गृह सचिव का आदेश के बाद भी प्रमुख सचिव कारागार ने नहीं की कोई कार्यवाही शासन-मुख्यालय ने दबाई 12 जेल अधीक्षकों के निलंबन की फाइल दंडित करने के बजाए शासन ने दी दोषियों को प्राइज पोस्टिंग राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश के नौकरशाह मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर […]

Read More
Raj Dharm UP

निलंबित होने वाले अफसर को प्रमोशन देने की तैयारी!

चहेतों को बचाने में जेल के आला अफसरों को हासिल महारत शासन की रिपोर्ट के बाद भी नहीं की गई कोई कार्यवाही लखनऊ। शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों को चहेते अफसरों को बचाने महारत हासिल है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन दस्तावेज इस सच की पुष्टि […]

Read More