योगी सरकार ने यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, यहां मिली नई तैनाती, देखें शासनादेश

उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी है। शनिवार देर रात एक बार फिर योगी सरकार ने 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से ट्रांसफर किए गए आईपीएस अफसरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। ‌ खास बात ये है कि इस बार लंबे इंतजार के बाद जोन व रेंज स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासनादेश के मुताबिक लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। इन्हें अब एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी रेंज मेरठ, अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, सुरेश राव ए कुलकर्णी को उप महानिरीक्षक अलीगढ़, अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मार्च को 3 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

Raj Dharm UP

पर्चियां भेजकर जेलों से अफसर मंगा रहे बांसमती चावल!

खानपान की वस्तुओं के साथ मंगाई जा रही महंगी विलासिता की वस्तुएं आईजी जेल से हुई शिकायत से हुआ मामले का खुलासा राकेश यादव लखनऊ। कारागार मुख्यालय के उच्चाधिकारी जेल की सब्जी और दूध के साथ अब घरों के लिए होम एप्लायंस के साथ विलासिता की अन्य सामग्री भी मंगाने लगे हैं। इस गड़बड़ झाले […]

Read More
Raj Dharm UP

मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे नौकरशाह!

गृह सचिव का आदेश के बाद भी प्रमुख सचिव कारागार ने नहीं की कोई कार्यवाही शासन-मुख्यालय ने दबाई 12 जेल अधीक्षकों के निलंबन की फाइल दंडित करने के बजाए शासन ने दी दोषियों को प्राइज पोस्टिंग राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश के नौकरशाह मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर […]

Read More
Raj Dharm UP

निलंबित होने वाले अफसर को प्रमोशन देने की तैयारी!

चहेतों को बचाने में जेल के आला अफसरों को हासिल महारत शासन की रिपोर्ट के बाद भी नहीं की गई कोई कार्यवाही लखनऊ। शासन में बैठे कारागार विभाग के आला अफसरों को चहेते अफसरों को बचाने महारत हासिल है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन दस्तावेज इस सच की पुष्टि […]

Read More