राष्ट्रपति ने 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित, PM मोदी आज करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में छह लड़के हैं और पांच लड़कियां हैं। ये बच्चे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से इनोवेशन, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता की कैटेगरी के लिए चुने गए हैं। वहीं पीएम मोदी पुरस्कार पाने वाले बच्चों से शाम चार  बजे अपने आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर बातचीत करेंगे। ये बच्चे देश के सभी क्षेत्रों से नवाचार, सामाजिक सेवा, शैक्षिक, खेल, कला-संस्कृति और वीरता श्रेणियों में अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए चुने गए हैं।

बता दें कि पिछले साल 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हर साल केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार देती है। ये पुरस्कार पांच से 18 साल की उम्र के बच्चों को छह अलग-अलग कैटेगरी दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति और बहादुरी जैसी छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। बाल पुरस्कार विजेता हर साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं। असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से 1996 में इस पुरस्कार को शुरू किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वाले बच्चों को मेडल के अलावा नकद पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से इस पुरस्कार का नाम बदलकर ‘बाल शक्ति पुरस्कार’ रखा गया है और इसमें बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी शामिल किया गया है। ये पुरस्कार उन बच्चों को ही मिलता है, जो भारत के नागरिक हैं और भारत में रहते हैं। साथ ही ऐसे बच्चों की उम्र पांच साल से ज्यादा और 18 साल से कम होनी चाहिए।

National

आया घोड़ी चढ़ने का समय- राहुल गांधी 17 या 22 नवंबर को बंध सकते है विवाह के सूत्र में

नया लुक ब्यूरो, नई दिल्ली राहुल के ब्रिटिशियन बहु और बाल बच्चेदार होने के, बांग्लादेशी पत्रकार के निरंतर खुलासे के बीच देश के सबसे चर्चित नेता राहुल गांधी की विवाह की तिथि लगभग तय होगई है । संभवतया राहुल अपनी गर्ल फ्रेंड परिणीति शिंदे के साथ इसी साल 17 या 22 नवम्बर को विवाह में […]

Read More
National

देश से मेधा निकल गई तो कहीं का नहीं रहेगा अपना देश

देश को नहीं मिल रही तरुणाई की कीमत देश की हालत चिंताजनक है। मेधावी युवा क्षुब्ध हैं। यह क्षोभ अब बहुत गहरा होता जा रहा। कोई प्रतियोगी परीक्षा कराना और परिणाम देना तक कठिन हो गया है। सरकारें अपने ही तंत्र से पराजित हैं। सुरक्षा अलग से डरा रही। महिला और युवा सुरक्षा का कुछ […]

Read More
National

ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सीरीज़ एंड फंडिंग में 40 करोड़ रुपए जुटाए

इस फंडिंग के साथ, “स्पाइस ब्रदर्स” भारत में मसाले के क्षेत्र में फंडिंग प्राप्त करने वाला पहला ई-कॉमर्स ब्रांड बन गया है राष्ट्रीय, अगस्त 2024: प्रमुख मसाला ब्रांड, ज़ॉफ़ ने जेएम फाइनेंशियल इंडिया ग्रोथ फंड III के माध्यम से जेएम फाइनेंशियल प्राइवेट इक्विटी से सफलतापूर्वक 40 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी इस फंडिंग का […]

Read More