अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, होटल में फंदे से लटकी मिली लाश

लखनऊ । भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फंदा लागकर खुदकुशी कर ली है। बताया गया है कि बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस का शव फांसी से लटका मिला। आकांक्षा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

होटल मैनेजर ने किया खुलासा

आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।

पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने खोला दरवाजा

रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं दिया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद रिलीज हुआ उनका भोजपुरी गाना

बताया गया है कि सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। बताया गया है कि गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। (इनपुट-BNE/गूगल)

Entertainment

जानिए क्या है ‘डंकी’ के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!

मुंबई। डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल […]

Read More
Entertainment

आईफा रॉक्स 2024: आईफा फेस्टिवल 2024 का शानदार समापन  

मुंबई। आईफा रॉक्स 2024 में आईफा फेस्टिवल का समापन अद्भुत रहा। अबू धाबी के यास आइलैंड पर संगीत, ग्लैमर और स्टार पॉवर ने चार चाँद लगा दिए। भारतीय सिनेमा की दिग्गज हस्तियाँ इस फेस्टिवल में शामिल हुईं, जिससे आईफा की वैश्विक पहचान और भी अधिक मजबूत हो गई। इस बार आईफा रॉक्स की मेजबानी सिद्धांत […]

Read More
Entertainment

IC184: काठमांडू से कांधार @1999

इब्राहिम, शाहिद और अख्तर को भोला और शंकर बना दिया? संजय तिवारी कांधार विमान अपहरण कांड कोई युगों की बात नहीं है। सब पब्लिक डोमेन में है लेकिन भारत के कुछ फिल्मकार सच्चाई दिखाने के चक्कर में कहीं और के इशारे पर जो तथ्य परोस रहे हैं उससे चिंता होती है। 1999 में यह अपहरण […]

Read More