काशी पंचांग : बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यवसाय में अधिक लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी।

वृष: आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन: मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

कर्क: खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

इस तरह की महिलाओं को होते हैं जुड़वा बच्चे

सिंह: आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें।  कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

तुला: आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।

वृश्चिक:  आजआपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।

अभिजित मुहूर्त 11.45 से 12.45 राहुकाल 05:22 से 06:56 जानें आज का हिन्दू पंचांग

धनु: प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।  किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।

मकर: शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।

कुम्भ: सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।

मीन:  आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा लेकिन उसके बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं।

Astrology

मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए शुभ है आज का दिन, जानें आज का राशिफल…

आज का राशिफल व पंचांग- 18 अक्टूबर, 2024, शुक्रवारआज और कल का दिन खास राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 18 अक्टूबर 2024 : अशून्य शयन व्रत आज। 18 अक्टूबर 2024 : कार्तिक मास आज से होगा शुरू। 19 अक्टूबर 2024 : गुरु रामदास जयंती कल (प्राचीन मत से)। आज का राशिफल- 18 अक्टूबर, 2024, शुक्रवार […]

Read More
Astrology

भगवान विष्णु को प्रिय कार्तिक मास आज से होगा शुरू, ये तिथियां हैं खास…

दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास के लिए समर्पित है यह महीना राजेंद्र गुप्ता जयपुर। नवरात्र और दशहरे के बाद अब कार्तिक मास की शुरुआत होने जा रही है। पंचांग के अनुसार, भगवान विष्णु के प्रिय कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर, शुक्रवार से होने जा रही है। कार्तिक महीना दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास के […]

Read More
Astrology

इन राशियों को एकमुश्त लाभ दे रहे हैं सितारे और इन राशि के लोगों को रहना है सावधान!

जानिए आज दो अक्टूबर 2024 का हिंदू पंचांग, दिन बुधवार यदि घर से निकल रहे हो तो जान ले आज क्या-क्या है मुहूर्त डॉ उमाशंकर मिश्र– 9415087711 दिन — बुधवार, अमावस्या तिथि, कृष्ण पक्ष, आश्विन मास तिथि — अमावस्या रात्रि– 11:05– तक तत्पश्चात नवरात्रि प्रतिपदा पक्ष ——— कृष्ण पक्ष नक्षत्र — उ०फाल्गुनी दोपहर 12:40 तक […]

Read More