काशी पंचांग : शुक्रवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार के क्षेत्र में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी।

वृषभ : आज परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें।

मिथुन : आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्रयचकित् कर सकता है। आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क : आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

नक्षत्र ज्योतिष: लग्न नक्षत्र का महत्व

सिंह : अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या : आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला : आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे।

वृश्चिक : आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

ग्रहों के असंतुलन से भी होती है बीमारियां

धनु : आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर : अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

कुम्भ : आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन : आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


Astrology

मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए शुभ है आज का दिन, जानें आज का राशिफल…

आज का राशिफल व पंचांग- 18 अक्टूबर, 2024, शुक्रवारआज और कल का दिन खास राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 18 अक्टूबर 2024 : अशून्य शयन व्रत आज। 18 अक्टूबर 2024 : कार्तिक मास आज से होगा शुरू। 19 अक्टूबर 2024 : गुरु रामदास जयंती कल (प्राचीन मत से)। आज का राशिफल- 18 अक्टूबर, 2024, शुक्रवार […]

Read More
Astrology

भगवान विष्णु को प्रिय कार्तिक मास आज से होगा शुरू, ये तिथियां हैं खास…

दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास के लिए समर्पित है यह महीना राजेंद्र गुप्ता जयपुर। नवरात्र और दशहरे के बाद अब कार्तिक मास की शुरुआत होने जा रही है। पंचांग के अनुसार, भगवान विष्णु के प्रिय कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर, शुक्रवार से होने जा रही है। कार्तिक महीना दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास के […]

Read More
Astrology

इन राशियों को एकमुश्त लाभ दे रहे हैं सितारे और इन राशि के लोगों को रहना है सावधान!

जानिए आज दो अक्टूबर 2024 का हिंदू पंचांग, दिन बुधवार यदि घर से निकल रहे हो तो जान ले आज क्या-क्या है मुहूर्त डॉ उमाशंकर मिश्र– 9415087711 दिन — बुधवार, अमावस्या तिथि, कृष्ण पक्ष, आश्विन मास तिथि — अमावस्या रात्रि– 11:05– तक तत्पश्चात नवरात्रि प्रतिपदा पक्ष ——— कृष्ण पक्ष नक्षत्र — उ०फाल्गुनी दोपहर 12:40 तक […]

Read More