प्रदेश के समस्त थानों को CCTV कैमरो से किया जायेगा लैसः  योगी

CCTV कैमरा लगाने के लिये 144.90 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत : संजय प्रसाद


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनता के कार्यो में और अधिक पारदर्शिता एवं निगरानी लाने हेतु प्रदेश के समस्त थानों में CCTV कैमरा लगाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। CCTV कैमरा प्रदेश के समस्त थानों में लगाने हेतु 144.90 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति करने के आदेश निर्गत कर दिये गये है।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक थाने पर लगाये जाने वाले कैमरो की स्थानीय स्तर पर निम्नतम 12 माह तथा DLOC पर एक माह की रिकार्डिग रखे जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय/पुलिस महानिदेशक, उप्र द्वारा सर्किल मुख्यालयों के थानों पर छह कैमरा प्रति थाना तथा जनपदीय शेष थानों पर पांच कैमरा प्रति थाना उपकरणों को अधिष्ठापित कराने के निर्देश दिये गये है।

निर्गत आदेशों में प्रमुख सचिव गृह ने निर्देश दिये है कि प्रत्येक थानों पर CCTV कैमरों के अधिष्ठापन की प्रगति आख्या प्रत्येक माह उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उपकरणों के क्रय के संबंध में दोहरी स्वीकृति/अनियमितता/आडिट आपत्ति हेतु उप्र पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिदेशक, उप्र को जिम्मेदारी सौपी गयी है। आगामी 31 मार्च 2024 तक स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार पारदर्शिता के साथ उपयोग कर CCTV कैमरो के अधिष्ठापन/व्यवस्थापन की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

Raj Dharm UP

शाइन सिटी मामले में दोषी अधीक्षक को शासन ने बचाया!

तत्कालीन डीआईजी ने जांच में की थी निलंबन की संस्तुति बांग्लादेशी बंदियों की फंडिंग वाली फाइल मुख्यालय में कैद राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश के बहुचर्चित शाइन सिटी मामले में जेल से पावर ऑफ अटॉर्नी दिए जाने पर जेल अधीक्षक को दोषी ठहराया गया। तत्कालीन डीआईजी की जांच में उन्हें दोषी ठहराते हुए उनके निलंबन की […]

Read More
Raj Dharm UP

कथित “गुड वर्कर” को गाजियाबाद, नोएडा भेजने की तैयारी!

सत्र के दौरान तबादलों की तैयारियों से मिल रहे कुछ ऐसे संकेत वरिष्ठ अधीक्षक को अधीक्षक की जेल पर तैनात करने की चल रही कवायद राकेश यादव लखनऊ। शासन में बैठे आला अफसरों ने जेलों में तैनाती की व्यवस्था को ही अस्त व्यस्त कर दिया है। जेल परिक्षेत्र में वरिष्ठ अधीक्षक को प्रभारी डीआईजी बनाए […]

Read More
Raj Dharm UP

पूर्व मंत्री का आज भी जेलों में जलवा बरकरार, आईजी जेल की नाक के नीचे जेल में भ्रष्टाचार का बोलबाला

लखनऊ जेल में हो रही फतेहपुर से दालों की आपूर्ति जेल प्रशासन को लखनऊ में नहीं मिल रहा दाल और तेल राकेश यादव लखनऊ। दूर दराज की जेल छोड़िए आईजी जेल की नाक के नीचे भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राजधानी की जिला जेल में बंदियों के लिए दाल और तेल फतेहपुर से आ रहा है। […]

Read More