पद्मिनी एकादशी के दिन चमकेगा आपका किस्मत जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है।

वृषभ : आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन : आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।

कर्क : आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।

पद्मिनी एकादशी आज  है, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और नियम…

सिंह : आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है।

कन्या : आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला : आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।

वृश्चिक : थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

भाग्य चमकाने से लेकर बीमारी तक को मिटाता

धनु : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।

मकर : छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुम्भ : ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन : आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

Astrology

मेष, वृष, धनु और मकर राशियों के लिए शुभ है शनिवार सात सितम्बर, जानें आज का पंचांग

आज का राशिफल व पंचांग- 07  सितंबर, 2024, शनिवार राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 7 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी आज। 7 सितंबर 2024 : जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश जी का मेला आज से होगा शुरू। 7 सितंबर 2024 : श्वेताम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व का समापन […]

Read More
Astrology

कई राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, जानें आज का राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 24 अगस्त, 2024, शनिवार आज और कल का दिन खास 24 अगस्त 2024 : उब छठ का व्रत आज। 24 अगस्त 2024 : बलदेव जयंती आज। 25 अगस्त 2024 : सिन्धी समाज कल मनायेगा थदडी पर्व। 25 अगस्त 2024 : मुस्लिम समुदाय कल मनायेगा चेहल्लुम आज […]

Read More
Astrology

कर्क, कन्या, तुला और मीन के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए…

आज का राशिफल व पंचांग- 20 अगस्त, 2024, मंगलवार  राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 20 अगस्त 2024 : गोगामेडी मेला आज। 20 अगस्त 2024 : राजीव गाँधी जयंती आज। 20 अगस्त 2024 : अशून्य शयन व्रत आज होंगे पूर्ण। 21 अगस्त 2024 : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कल। आज […]

Read More