75 वा गणतंत्र दिवस: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर धूमधाम से मनाया मनाया गया। वहीं चिनहट के फैजाबाद रोड पर मटियारी चौराहे के पास स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तिरंगा झंडा फहराया गया।

प्रबंधिका ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान रूप से कर्तव्य और अधिकारों का प्रावधान है। भारत धर्म निरपेक्ष और गुटनिरपेक्ष राज्य है। यहाँ सभी जाति, धर्म और अनेक भाषा के बोलने वाले लोग बिना किसी भेद भाव और ईष्र्‌या द्वेष के निवास करते हैं। जो अनेकता में एकता, भारत की विशेषता तथा हिन्दू , मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस में हम सब भाई – भाई के नारे को पुष्ट करता है।

उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस जनता के हृदय में उत्साह, पारस्परिक सहयोग, भाई चारा, स्वाभिमान की भवनाएँ जगाता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि आजादी प्राप्ति के लिए हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने कितना संघर्ष किया था और कितने कष्ट झेले थे। इस मौके पर इरम, अध्यापक तिलक यादव, कल्लू, पंकज के अलावा शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More
Central UP

लुटेरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे सर्राफा कारोबारी और उनके मुनीम

विकासनगर क्षेत्र में हुई घटना से एक बार फिर सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुकान बंद कर जाने वाले सर्राफा कारोबारी या फिर उनके मुनीम लुटेरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बनते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने पिछले कुछ दिनों से लेकर अबतक कईयो कारोबारियों एवं उनके मुनीमों को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस […]

Read More