पूरी दुनिया में भारत की चर्चाएं, विदेश मंत्री ने शेयर की शानदार तस्वीर

शाश्वत तिवारी

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही हैं। तमाम वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग गए हैं, जहां वह भी भारत की इस सफलता का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से आज सुबह की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी के हाथों में अखबार है, उनके साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा खड़े हैं। अखबार के प्रथम पृष्ठ पर मोटे-मोटे अक्षरों में भारत के चंद्रयान-3 मिशन का गुणगान छपा है, जिसे प्रधानमंत्री अपने ब्राजील के राष्ट्रपति डि सिल्वा को दिखा रहे हैं। अखबार के फ्रंट पेज की लीड स्टोरी है, ‘इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’।

आपको बता दें कि पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली इसरो हेडक्वार्टर के साथ जुड़े थे। उन्होंने जोहान्सबर्ग से ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतरते देखा। मिशन सक्सेसफुल होने के बाद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने पीएम मोदी को संबो​धन के लिए आमंत्रित किया।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More