शुक्रवार के दिन इन पांच  राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे है। समझ और संभलकर कार्य करें सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी कि कोई वस्तु जरूर खरीदें।

वृषभ : आप की कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है।

मिथुन : जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

कर्क : अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करें।

सिंह : परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन में कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्त पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या : आपके व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

तुला : संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक : निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवनसाथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

धनु : घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।

मकर : आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ है। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकते हैं। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

कुम्भ : आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खऱाब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।

मीन : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग सुगम हैं। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।

Astrology

वैशाख मासिक शिवरात्रि आज, जानिए शुभ योग, मुहूर्त और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद जिस प्रकार हर महीने में दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है, ठीक उसी प्रकार हर महीने में एक बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत […]

Read More
Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज। 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 16 अप्रैल 2025 […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More