G-20 समेत कई मुद्दों पर जयशंकर ने हिंदू कॉलेज स्टूडेंट्स से की बातचीत

भारत ने ऐसे समय में जी20 की अध्यक्षता संभाली है। जब भारत दुनिया के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदू कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कहा सच तो यह है कि भारत ने ऐसे समय में जी-20 की अध्यक्षता संभाली है, जब दुनिया के लिए भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। यह दुनिया के लिए आंशिक रूप से हमारी आर्थिक उपलब्धियों के कारण अधिक मायने रखता है क्योंकि अब हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गए हैं। आज हम वैश्विक कार्यस्थल, वैश्विक प्रतिभा पूल के लिए आवश्यक माने गए हैं। यह मायने रखता है क्योंकि हमने भी आज एक क्षमता का प्रदर्शन किया है। हमने दूसरे देशों की मदद करने की क्षमता प्रदर्शित की है। इसलिए जी-20 की भारत की अध्यक्षता से अपेक्षाएं और जिम्मेदारियां बहुत असाधारण हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आगे कहा कि हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस के जरिए सौर ऊर्जा को लेकर दुनिया की सोच बदल दी है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के माध्यम से दुनिया की खान-पान की आदतों को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। हमने आपदा प्रतिक्रिया के गठबंधन के माध्यम से आपदाओं का जवाब देने का एक सामूहिक तरीका बनाया है। आज भारत ने जहां प्रौद्योगिकी में बड़ी छलांगें लगाई हैं, बल्कि यह एक ऐसा देश भी है, जिसे आज वास्तव में वैश्विक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले के रूप में देखा जाता है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि जब एक दिन आप सभी पीछे मुड़कर देखेंगे, तो आप सभी 2023 को भारत के लिए एक बड़े वर्ष के रूप में याद करेंगे, एक ऐसे वर्ष के रूप में जब हमारी जी-20 अध्यक्षता ने हमें दुनिया के मानचित्र पर एक अलग स्थान पर खड़ा किया। चंद्रयान-3 पर विदेश मंत्री ने कहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हम शारीरिक रूप से वहां मौजूद थे, लेकिन मानसिक रूप से हम बेंगलुरु में थे, क्योंकि पूरे समय प्रधानमंत्री के साथ-साथ हमारे मन में भी चंद्रयान का ही विचार था। लेकिन, शाम को बातचीत का एक ही विषय था, बातचीत का वह विषय था चंद्रयान-3 की लैंडिंग। उस दिन मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि सभी नेताओं की यह भावना थी कि भारत ने यह कर दिखाया है।

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More