कविता : झूठे बोल अमीर के जी हाँ जी हाँ होय

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

कही जो बात गरीब ने सत्य न माने कोय।
झूठे बोल अमीर के जी हाँ, जी हाँ होय॥

मान नहीं इंसान का धन पद का है होत।
सत्य झूठ की जाँच भी धन पद से ही होत।

सर्दी गर्मी देखकर वस्त्र बदलते लोग,
हर स्थित के वस्त्र हों ऐसा हो संयोग।

ऐसी मर्ज़ी प्रभू की किंचित भी जो होय,
होनी तो होकर रहे अनहोनी क्यों होय।

भाग्यवान वे होत हैं जो क्षमा कर देत,
पाकर जिन्हें पराये हैं अपने बन जात।

भाग्यहीन जो होत हैं, अहंकार होय जात,
अपने ना अपने रहत सब पराये होय जात।

ईंटें पत्थर से बना घर लेना सहज दिखात,
मकान को घर बना लें है मुश्किल दिखात।

घर बनाने के लिये प्रेम की ईंटे चाहिये,
त्याग का गारा, सहिष्णु होना चाहिये।

चाहे कोई झूठ हो या मन में हो मैल,
रिश्ते जाते दरक हैं फेल होत है खेल।

आदित्य चतुराई भरी, है समक्ष आ जात,
ऐसी बातें कभी भी हैं ना हीं छिप पात।

 

Litreture

पुस्तक समीक्षाः शब्दों की आत्मा तक पहुँचती एक विलक्षण कृति — ‘शब्द-संधान’

मुकेश कुमार शर्मा भाषा केवल विचारों की अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि संवेदना, संस्कृति और समय की सजीव चेतना भी है। इसी चेतना को स्पर्श करती है हिंदी के चर्चित लेखक, भाषाविद् और व्युत्पत्तिशास्त्री कमलेश कमल की नवीनतम और चर्चित कृति ‘शब्द-संधान’, जो प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक शब्दों के उद्गम, उनकी […]

Read More
Litreture

विश्व हिंदी दिवस पर, प्रणव गुंजार है हिंदी

हिंसा से जिसको दुख होता वह है हिंदुस्थान हमारा। और अहिंसा मे जो जीता ऐसा हिंदू नाम हमारा।। प्रेम भाव से विश्व बनाया वह सच्चिदानंद जग पावन। यहां बाल क्रीड़ा करते हैं बारंबार जन्म ले उन्मन।। कभी राम बन कर आता हैं, कभी कृष्ण बन खेल रचाता। गौएं चरा बजाता वंशी । हलधर हो बलराम […]

Read More
Litreture

यदि आप साहित्य प्रेमी है तो यह आपके लिए भी जानना है बहुत जरूरी

लोरी के रूप में मां के मुंह से उपजा बाल साहित्य साहित्य अकादेमी दिल्ली का आयोजन अब नजरंदाज हो रहा है बाल साहित्य नया लुक संवाददाता लखनऊ। साहित्य अकादेमी दिल्ली के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन हिंदी संस्थान के निराला सभागार में चले बाल साहिती के सत्रों में संगोष्ठी, काव्य समारोह के संग पुरस्कृत […]

Read More