सिंघम अगेन से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है। इस फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में अक्षय कुमार का वेलकम सीन खास पोस्ट के साथ शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, ‘एक बार फिर सिंघम में, हम सिर्फ वही कर रहे हों, जो हमारे फैंस हमसे चाहते हैं। अक्षय कुमार और हेलीकॉप्टर। सूर्यवंशी को दो साल हुए पूरे। सिंघम के साथ वीर सूर्यवंशी भी बैटल में शामिल हुए।अक्षय कुमार ने खुद का इंट्रोडक्शन मजेदार अंदाज में दिया है। उन्होंने लिखा, ‘आईला रे आईला #सूर्यवंशीआईला। एटीएस वीर सूर्यवंशी की एंट्री का समय हो गया है। क्या आप तैयार हैं?’ अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए हाथों में राइफल लिए नजर आ रहे हैं।  फिल्म ‘सिंघम-तीन’ में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। (वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More