अपना दल (एस) ने जारी की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, ओंकार सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह

  • सियासी सरगर्मी के बीच अपना दल (एस) ने जारी की राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची
  • जनपद जालौन के लोकप्रिय युवा नेता, ओंकार सिंह ठाकुर को मिली युवा मंच की कमान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच, अपना दल (एस) ने अपनी राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। संगठन नेतृत्व ने कई पुराने नामों पर पुनः भरोसा जताया है, और कुछ नए व युवा नामों को भी प्रमुखता दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में जारी हुई पदाधिकारियों की सूचि में बुंदेलखंड की जनता में लोकप्रिय जनपद जालौन के ओंकार सिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव युवा मंच के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश कमेटी में राजनीतिक दृष्टि से प्रमुख रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, सोनभद्र जैसे अन्य प्रमुख जिलों से कार्यकर्ताओं को नया पदभार सौंपा गया है। इस मौके पर पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए, नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि, “पार्टी संगठन युवाओं को प्रमुखता में रखते हुए, उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की ताजा सूची यह दर्शाती है कि अपना दल (एस) वास्तव में अपने कार्यकर्ताओं के राजनीतिक भविष्य के लिए संवेदनशील है, जो पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को अधिक मजबूती देने का काम करता है।

मैं पार्टी के हित में सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतयः पालन करने हेतु कटिबद्ध हूँ। जाहिर तौर पर आगामी आम चुनावों के मद्देनजर अपना दल (एस) ने युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से राजनीतिक प्रक्रिया को नई दिशा देने का संकल्प किया है, और इस नई पदाधिकारी सूची के साथ, पार्टी अपने लक्ष्य की और एक कदम और आगे बढ़ गई है।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More