अपराधी के बजाए अब बकरी तलाशने में जुटी पुलिस

लखनऊ। पुलिस अधिकारी भले ही अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का दावा कर रही हो, कड़वा सच है कि यूपी पुलिस अपराधियों को छोड़ अब बकरी तलाशने में जुट गई है। कि जल्द बकरियों को खोजकर उनके मालिक को सौंप दिया जाएगा। एक महिला के घर से उसकी बकरियां एक व्यक्ति गाड़ी में भर ले गया है। SHO की निगरानी में पुलिस बकरियों को खोजने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बांदा के जसपुरा थाना इलाके का है। यहां सिकहुला गांव की रहने वाली फुलरानी ने पुलिस से शिकायत में कहा कि एक सितंबर की रात दो बजे एक व्यक्ति मेरी 22 बकरियां चार पहिया गाड़ी से चोरी कर ले गया है। महिला के मुताबिक, वह जब सो रही थी, उसी दौरान बकरियों की आवाज सुनकर नींद खुल गई। इसके बाद बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति बकरियों को चार पहिया गाड़ी से ले जा रहा था।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच,

बताया गया है कि बकरियां चोरी होने पर महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चोर भाग गया था। महिला ने थाने में शिकायत कर पुलिस से बकरियों को खोजने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर बकरियों की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द बकरियों को खोजकर महिला को सौंप दिया जाएगा।

मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?

SHO जसपुरा राकेश कुमार  ने बताया कि एक महिला ने अपने घर से बकरियों के चोरी होने की शिकायत की है। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। खोजबीन के लिए टीम लगाई है। जल्द ही बरामद करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भैंस, कुत्ते हो चुके हैं चोरी,

इससे पहले UP के शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की भैंस चोरी का मामला सामने आया था। CCTV कैमरे में कैद हुए भैंस चोरों का वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया गया है कि पुलिस ने केस दर्ज कर भैंस की तलाश की थी। उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री आजम खान के सत्ता में रहते उनकी भैंस खोजने के लिए पुलिस लगी थी। इसके बाद मेरठ में कमिश्नर के कुत्ते को खोजने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया था।

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More