डॉ दिनेश शर्मा की विजय सुनिश्चित

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में डॉ दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री थे। माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग उनके पास था। दोनों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। खासतौर पर यूपी की बदहाल माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर बदल गई। व्यापक सुधार हुए। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित हुई। गुणवत्ता में सुधार हुआ। फर्जीवाड़े को समाप्त किया गया।

इस बार योगी मंत्रिमण्डल में उनका नाम ना होना अप्रत्याशित था। शायद पार्टी हाईकमान की योजना के अनुरूप था। डॉ दिनेश शर्मा को राष्ट्रीय राजनीति में लाया गया। वैसे अमित शाह उनको गुजरात का प्रभारी बना चुके थे। डॉ दिनेश शर्मा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का भी उन्हें स्नेह मिलता रहा। वह दस वर्ष तक लखनऊ के मेयर रहे। सहज व्यक्तित्व के धनी है। वह सदैव जमीन से जुड़े रहते हैं। दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 को लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ। इससे पहले दिनेश शर्मा लखनऊ से दो बार मेयर भी रह चुके है। राजनीति में शुरुआत से पहले वो लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर भी काम करते थे।

Raj Dharm UP

अब भिखारियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस, कमिश्नर ने दिए सूची तैयार करने के आदेश

हनुमान सेतु मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के दौरान हुई घटना के बाद जागी पुलिस इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं, लेकिन तब कुम्भकरणी नींद सो रहा था प्रशासन ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मशहूर हनुमान सेतु मंदिर के बाहर मंगलवार को प्रसाद लेने वालों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान […]

Read More
Raj Dharm UP

नहीं रहे सीतारामः मौत का दोषी कौन, लॉरी… डॉ. रविकांत या सिस्टम?

लाख जतन के बाद आखिरकार रात 10 बजे लग पाया था पेसमेकर तड़के सुबह पांच बजे के आसपास लॉरी में ही ली अंतिम सांस भौमेंद्र शुक्ल लखनऊ। संतकबीर नगर निवासी सीताराम पांडेय की मौत रविवार की अलसुबह हो गई। वो हृदय रोग की गम्भीर बीमारी के चलते राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) […]

Read More
Raj Dharm UP

सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन […]

Read More