हसीना G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना

ढाका। प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत रवाना हो रही हैं। सुश्री हसीना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 09-10 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले G-20  शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश जा रही हैं। बंगलादेश की प्रधानमंत्री आज दोपहर बाद नयी दिल्ली पहुंचने पर मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। बैठक से पहले कृषि अनुसंधान क्षेत्र में सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों देशों के नागरिकों के बीच लेनदेन की सुविधा पर तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इससे पहले सुश्री हसीना के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी। इस सवाल के जवाब में कि क्या प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान बंगलादेश में आगामी चुनावों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री ने कहा, कि मुझे नहीं पता, हम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता चाहते हैं। हम स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम चुनाव में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी ढंग से चुनाव चाहते हैं। यदि कोई हमारी ओर मदद का हाथ बढ़ा सकता है तो हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन कोई ‘मातबरी’ की भूमिका निभाएगा, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम एक स्वतंत्र और संप्रभु देश हैं। बंगबंधु की बेटी शेख हसीना किसी से नहीं डरतीं। हम किसी दबाव में नहीं हैं, क्योंकि हम बहुत स्पष्ट हैं कि हम सुंदर को ही चुनेंगे। चाहे दूसरे इसे पसंद करें या न करें, यह उनकी समस्या है। हम किसी के दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि शेख हसीना की मोदी से मुलाकात में कनेक्टिविटी, तीस्ता जल वितरण पर चर्चा होगी। (वार्ता)

International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More
International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More