सनातन विरोधियों के खिलाफ राहुल ने नहीं बोला एक भी शब्द: अनुराग ठाकुर

सिवनी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ गांधी ने एक भी शब्द नहीं बोला, इसका मतलब कांग्रेस इन सभी के समर्थन में है। ठाकुर मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में मध्यप्रदेश के सिवनी आए थे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म को गाली देने में सबसे आगे है। कांग्रेस और अन्य दलों ने एक ठगबंधन बनाया हुआ है। ये सब वे ही हैं जो UPA के मंच पर थे, बस उन्होंने अपना चोला बदला है, पर इससे कुछ नहीं होगा। ये सिर्फ अब हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी विदेशी धरती पर भारत की छवि खराब करते हैं और देश के अंदर इनके नेता हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने इन नेताओं के खिलाफ एक शब्द नहीं बोले, इसका मतलब कांग्रेस का इन सभी को समर्थन है। इन दलों की रणनीति है कि चुनाव जीतने के लिए हिंदू विरोधियों का इस्तेमाल करो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महाकाल लोक, सोमनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ जैसे मंदिरों का भव्य लोक निर्माण करवाया है। अयोध्या में राम मंदिर भी भाजपा सरकार के समय में ही बन रहा है। भाजपा जहां एक ओर आस्था के केंद्रों के पास बुनियादी सुविधाएं जुटवा रही है, वहीं कांग्रेस के लोग हिंदुओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। (वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More