स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, 18 बच्चें लापता

उमेश तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नाव पलट गयी है। जिसके बाद 18 बच्चे लापता हैं। नाव पर 34 बच्चे सवार थे। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना गाय घाट थाना क्षेत्र का है। हादसा बागमती नदी में हुआ है। बताया जा रहा है भटगामा मधुरपट्टी के पीपल घाट से बच्चे जब स्कूल जा रहे थे तब यह हादसा हुआ है। मामले में अभी जिले के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर बच्चों को निकालने में लगे हैं। उन्होंने कई बच्चों को बाहर निकाला है लेकिन अभी भी कई बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया है। लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। नदी में तेज बहाव है इस वजह से बच्चों को निकालने में गोताखोरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बचाव के लिए भी रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंची। बच्चे नदी में लापता हैं। उनकी कोई सुध नहीं लेने वाला है। गांव वालों का कहना है वह सालों से नदी पर पुल की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना गया और यह एक बड़ा हादसा हुआ है। वहीं नाव पर बच्चों के साथ कुछ महिलाओं के भी सवार होने की बात कही जा रही है।

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More