बारिश के बाद बरसे रिजवान-इफ्तिखार,श्रीलंका को दिया 253 का लक्ष्य

कोलंबो। मोहम्मद रिजवान (86) और इफ्तिखार अहमद (47) के बीच 108 रनों की शतकीय साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने एशिया कप सुपर फोर के वर्षा बाधित मुकाबले में गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 42 ओवरों में सात विकेट पर 252 रन बनाये। श्रीलंका को भारत के साथ फाइनल में खेलने के लिये अब 253 रन बनाने होंगे।

आर प्रेमदासा स्टेडियम पर टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान एक समय 130 रनों पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष की स्थिति में पहुंच गया था मगर एक छोर पर टिके रिजवान ने इफ्तिखार अहमद के साथ मिल कर तेजी से रन बटोरे। इफ्तिखार 41वे ओवर में मथीसा पथिराना का शिकार बने मगर तब तक पाकिस्तान मेजबान टीम के लिये चुनौतीपूर्ण लक्ष्य की मीनार खड़ी कर चुका था। रिजवान आखिरी तक आउट नहीं हुये। उन्होने 73 गेंदो की नाबाद पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये।

फखर जमान का विकेट जल्दी खोने के बाद अब्दुल्ला शफीक (52) ने कप्तान बाबर आजम (29) के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन जोड़े। इससे पहले वर्षा के कारण मैच करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हुआ जिसके चलते ओवरों की संख्या 45-45 निर्धारित की गयी मगर खेल के बीच में एक बार फिर बारिश ने बाधा पहुंचायी जिसके कारण मैच को 42-42 ओवरों का करना पड़ा। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना (65 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि प्रमोद मदुशन ने दो विकेट झटके। भारत के खिलाफ कहर बरपाने वाले दुनिथ वेल्लालगे के हाथ सिर्फ एक विकेट लगा। एक विकेट महीश थीक्षणा को मिला। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More