हरितालिका तीज व्रत -18 सितंबर को, सुहाग की रक्षा की कामना

  • निर्जल व्रत कर होगी गौरी आराधना
  • वर्ष का सबसे कठोर व्रत
  • हर सुहागिन करती है व्रत,मायका करता है सहयोग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष के तीज का व्रत सबसे कठोर व्रत है, जिसे विवाह के बाद हर सुहागिन निर्जल रह कर पति के दीर्घ, निरोग जीवन,अपने सुहाग की रक्षा के लिए करती है। चतुर्थी युक्त तीज व्रत के बारे मे कहा गया है कि हरितालिका तीज “अवैधव्यकरा स्त्रीणां पुत्र पौत्र प्रवर्द्धिनी”। पूर्व में हिमांचल पुत्री गौरी ने कठोर व्रत कर शिव का वरदान हासिल किया था। स्वयं शिवलिंग से प्रकट होकर गोरी पार्वती को वरण किया और उनकी समस्त  मनोकामना पूरी होने का वरदान दिया था। हजारों साल तक देवी पार्वती ने तप किया तो हरितालिका तीज के दिन ही आकाशवाणी हुई-

भयउ मनोरथ सफल तव,सुनु गिरिराज कुमारि।

परिहरु दुसह कलेस सब, अब मिलहहिं त्रिपुरारि।।

फिर शिवलिंग से शिव ने प्रकट होकर दर्शन दिया। देवी पार्वती से विवाह कर उनकी मनोकामना पूरी किया। यह कथा सर्व विदित है। तब से सभी सुहागिनें इस तिथि पर निर्जल व्रत करती हैं। भोर चार बजे सरगही खाती हैं। दिन भर उपवास के बाद सायंकाल नये वस्त्र आभूषण पहन कर सचहागिन रूप में शिव मंदिर  जाकर महागौरी की अक्षत,चंदन,पुष्प,धूप दीप नैवेद्य से पूजन करती हैं। फिर घर लौटती हैं। दूसरे दिन भोर मे ब्राह्मण को सुहाग की सामग्री,वस्त्र अन्नादि और दक्षिणा दान कर जल ग्रहण करती हैं।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More