RLD अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बुलाई विधानसभा पदाधिकारीयों की अहम मीटिंग

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने के लिए महानगर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी और अहम मीटिंग का आयोजन हुआ।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी के आवाहन पर आयोजित इस अहम मीटिंग में सभी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने एक स्वर में आरएलडी को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग के मुख्य बिंदु…

1- नगर के पदाधिकारियों का आपस में परिचय।
2-राष्ट्रीय लोकदल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाना।
3- नगर की समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा।
4- नगर में पार्टी को तेजी से सक्रियता में लाना।
5- नगर के 110 वार्डों में हर हफ्ते 1 वार्ड में मीटिंग करना।
6- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना।
7- भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए मजबूत प्रत्याशियों को तैयार करना।
8- मौजूदा सरकार के किए हुए घोटालों तथा तुष्टीकरण की राजनीति पर आम जनता को जागरूक करना।
9- राष्ट्रीय लोकदल के नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सुझाव व शिकायतें।

इस मीटिंग में प्रमुख रूप से रोहित सैनी, कृष्णपाल पांडे, डॉo एसपी पाठक, मनीष सिंह, आदित्य सिंह राठौड़, रिपुंजय शर्मा, विवेक सिंह परिहार, महफूज अख्तर खान, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, बाबू भाई, अश्विनी यादव, कुलदीप दुबे, अनिल सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh

पुलिस कमिश्नरेट में भी अपराधों पर नहीं है खाकी का अंकुश

लुटेरे, डकैत तो दूर मकानों में चोरी करने वाले भी बने चुनौती ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लुटेरे, डकैत ही नहीं बेखौफ चोर वारदात पर वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बंद मकानों में चोरी की […]

Read More
Uttar Pradesh

ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई कार को बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी है नंबर कोई भी संभ्रांत नागरिक 9454402465 पर दे सकता हैं सूचना उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज।  […]

Read More
Uttar Pradesh

माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

मालिक सहित दो की मौत, एक घायल बरेली जिले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री […]

Read More