भारत में हाई ब्लड प्रेशर की रोकथाम से टाली जा सकती हैं 46 लाख मौतें : WHO

लखनऊ। हाई ब्लड प्रेशर पर WHO  द्वारा जारी की गई पहली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 30 से 79 उम्र वर्ग की करीब 30 फीसदी आबादी यानी करीब 18.83 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत की उच्च रक्तचाप से ग्रस्त आधी आबादी अपने रक्तचाप को नियंत्रित कर ले तो 2040 तक भारत में कम से कम 46 लाख मौतों को रोका जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 37 प्रतिशत लोग ही जांच करवाते और जानते हैं कि वे उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। इनमें से भी केवल 30 प्रतिशत ही उपचार लेते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में, देश में उच्च रक्तचाप से पीड़ित केवल 15 प्रतिशत लोगों में ही यह नियंत्रण में है। रिपोर्ट की मानें तो, देश में दिल का दौरा जैसी हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली आधी से अधिक मौतों (52 प्रतिशत) का कारण उच्च रक्तचाप हो सकता है। (BNE)

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
Health

50 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर भारतीय शिंगल्स बीमारी से अनजान, जोखिम के बावजूद जागरूकता की कमी

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑन एजिंग (आईएफए) ने बढ़ती उम्र को सकारात्मक तरीके से अपनाने के साथ-साथ उम्र से संबंधित बीमारियों को लेकर ज्यादा समझ विकसित करने की अपील की शिंगल्स जागरूकता सप्ताह 2025 के मौके पर आज जारी सर्वेक्षण के आंकड़ों से शिंगल्स एवं इसके प्रभाव को लेकर सार्वजनिक स्तर पर लोगों को शिक्षित करने की […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More