पेरू के 544 जिलों में आपातकाल की घोषणा

लिमा। दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू की सरकार ने 2023-24 के बीच अल नीनो (चक्रीय जलवायु) के संभावित आगमन पर उत्पन्न होने वाली पानी की कमी के ‘आसन्न खतरे’ के देखते हुये मंगलवार को 544 जिलों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। आधिकारिक समाचार पत्र एल पेरुआनो में प्रकाशित डिक्री में कहा गया, कि यह मौजूदा अत्यधिक उच्च जोखिम को कम करने के लिए तत्काल और आवश्यक आपातकालीन उपायों और कार्यों के निष्पादन की अनुमति देगा।  राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान (इंडेसी) और अन्य राज्य संस्थानों के तकनीकी समन्वय के साथ, क्षेत्रीय और स्थानीय सरकारें संबंधित उपायों को अपनाएंगी, जिन्हें ‘आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित’ किया जाएगा।

इंडेसी और अन्य संस्थानों द्वारा 13 सितंबर को जारी की गयी रिपोर्ट के बाद यह घोषणा की गयी, जिसमें वर्तमान हाइड्रोलॉजिकल स्थितियों और जलाशयों की स्थिति के साथ-साथ 2024 की गर्मियों तक मध्य तथा पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में अल नीनो घटना की संभावना पर रिपोर्ट दी गई है। डिक्री रिपोर्ट के अनुसार, अलनीनो की स्थिति आबादी, फसलों और पशुधन के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए समय रहते संबंधित उपायों और कार्यों को लागू करने कर लेना चाहिए। (वार्ता)

International

बड़ा फैसलाः खून-पानी साथ नहीं बह सकता, पाकिस्तान का पानी बंद

बिना आर-पार की लड़ाई नहीं खत्म हो सकता आतंकवाद 48 घंटे में वापस जाएं पाकिस्तानी, साथ रहना संभव नहीं नया लुक संवाददाता पहलगाम में कल हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में 26 से अधिक लोगों की मौत […]

Read More
International

घुसपैठियों के लिए आसान लांचिंग पैड नेपाल बॉर्डर के मदरसे

संजय सक्सेना लखनऊ। पड़ोसी राज्य नेपाल, भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।वैसे तो नेपाल के भारत से हमेशा प्रगाण संबंध रहे हैं,लेकिन पिछले कुछ वर्षो में चीन की भी दखलंदाजी वहां बढ़ी है। चीन के कई प्रोजेक्ट नेपाल में चल रहे हैं। भौगालिक रूप से देखा जाये तो चीन और […]

Read More
International

12 हजार 500 साल बाद लौटा डायर वुल्फ विज्ञान की जीत या प्रकृति से खिलवाड़?

अजय कुमार अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कोलोसल बायोसाइंसेस ने विज्ञान की दुनिया में ऐसा प्रयोग कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ कल्पना का विषय माना जाता था। कंपनी का दावा है कि उसने करीब 12,500 साल पहले विलुप्त हो चुकी डायर वुल्फ प्रजाति को वापस धरती पर लाने में सफलता हासिल कर ली है। […]

Read More