भारत ने मलेशिया को दिया 174 रन का लक्ष्य

हांगझोउ। एशियाई खेल में आज महिला क्रिकेट T-20 के भारत बनाम मलेशिया के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा 67 रन, जेमिमा रॉड्रिग्ज नाबाद 47 रन और ऋचा घोष ने सात गेंदों में नाबाद 21 रन तूफानी पारी की बदौलत मलेशिया को 174 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर मलेशिया ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस वर्षा बाधित 15 ओवर के मुकाबले में भारतीय टीम ने दो विकेट पर 173 रन बनाए। आखिरी ओवर में ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 रन ठोक डाले।

भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 रन और शेफाली वर्मा ने 39 गेंद में 67 रन बनाए वहीं तीसरे नंबर पर खेलने आईं जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 29 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। ऋचा घोष ने सात गेंदो में नाबाद तूफानी 21 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना (27) रूप में 57 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। इसके बाद ओपनर शेफाली वर्मा को 67 रन के स्कोर पर 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मास एलिसा ने पगबाधा आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 116 रन था। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More