स्क्रैप गलाते वक्त एल्यूमीनियम फैक्ट्री में धमाका, दो मजदूर हताहत,

नया लुक ब्यूरो

हजारीबाग/रांची। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के दामोडीह गांव में मौजूद एल्युमिनियम फैक्ट्री में शुक्रवार को जोरदार ब्लास्ट हुआ और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। इस हादसे में किसी और मजदूर के घायल होने की खबर नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में एल्युमिनियम के बर्तन और दूसरे सामान तैयार होते हैं। इसे तैयार करने की एक पूरी प्रक्रिया है। इसमें स्क्रैप को पहले गलाया जाता है। इन्हें तरल पदार्थ में बदलने के बाद ही एल्यूमीनियम के सामान तैयार होते हैं।

दुर्घटना के वक्त फैक्ट्री की भट्ठी में स्क्रैप गलाया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। अचानक भट्ठी में धमाका हो गया। भट्ठी के पास ही काम कर रहे दो मजदूर इस धमाके की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड दिया। इनके नाम रणजीत ठाकुर और सुखदेव साव हैं। शव देखते ही दो महिला मजदूर भी बेहोश हो गयीं लेकिन अब उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इसके अलावा अबतक किसी औऱ मजदूर के घायल होने की सूचना नहीं है।

इस हादसे में फैक्ट्री का भी बड़ा नुकसान हुआ है। भट्ठी में तैयार हो रही एल्यूमीनियम फैक्ट्री में चारो तरफ फैल गया है। धमाका इतना जोरदार था कि छत पर लगा एस्बेस्टस भी हवा में उड़ गया। जहां धमाका हुआ उससे थोड़ी दूरी पर 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। अगर यह भी भट्ठी के आसपास होते तो कैजुअल्टी औऱ ज्यादा हो सकती थी। इधर दोनों मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल जांच के लिए फैक्ट्री को सील कर दिया है।  इस धमाके को लेकर आसपास के ग्रामीण  कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस फैक्ट्री में 25 से 30 मजदूर काम करते हैं।

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More
homeslider Jharkhand

बेशर्मी की हद पारः… जब प्रेिंसिपल ने ही उतरवा दी छात्राओं की शर्ट, मचा बवाल

धनबाद में प्रिंसिपल ने छात्राओं की उतरवा दी शर्ट, अभिभावकों में आक्रोश, सड़क पर उतरे राजनीतिक दल, लीगल ऑथोरिटी ने दिए जांच के आदेश,, प्रिंसिपल का कमरा सील, रंजन कुमार सिंह रांची/ धनबाद । झारखंड में धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल में हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है […]

Read More