खास शख्शियत: पेश है.. लखनऊ की जानीमानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा से वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी की खास मुलाकात के मुख्य अंश

लखनऊ। 80 के दशक से चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉ. दीपा कपूर आज गंभीर महिला रोगों के प्रभावी रोकथाम विषय पर बड़ा कार्य कर रही है। लखनऊ में जन्मी, ला_मार्टनियन गर्ल्स कॉलेज से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाली, डॉo दीपा केजीएमसी लखनऊ की मेधावी छात्र रही है। डॉ. दीपा के परिवार में उनके बुजुर्गों ने घर के सभी बच्चों खास कर बेटियो को बेहतर शिक्षा पर बहुत जोर दिया। डॉ. दीपा के पिता डॉ. धवन लखनऊ विश्वविद्यालय के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के होड रहे है। जिन्होंने पॉलिटिकल साइंस के कई विषयों पर बड़ी रिसर्च के साथ बड़ा अध्ययन किया, जो आज भी विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। तीन दशकों से भी अधिक समय तक लखनऊ पीजीआई में सेवारत रही डॉo दीपा, रिटायर्ड होने के बाद, आज भी पूरी तरह स्वस्थ व एनर्जेटिक नजर आती है।

आज कल डॉo दीपा कपूर शहीद पथ स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे रही है, उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में महिलाओं से जुड़े सभी प्रकार के रोगों की पूरी गंभीरता से जांच के साथ कुशल विशेषज्ञों की निगरानी में सटीक इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पूरी तरह आधुनिक व्यवस्था से सुसज्जित है और यहां महिलाओं से संबंधित सभी रोगों की जांच, चिकित्सा, सर्जरी आदि का खर्च अन्य अस्पतालों के मुकाबले काफी किफायती है। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चों से संबंधित रोगों को लेकर हम काफी गंभीर हैं और हमारे यहां केस को बहुत ही बारीकी से जांच परख के बाद उसका संपूर्ण इलाज किया जाता है। खासकर महिलाओं में होने वाले कैंसर जैसे गंभीर रोगों का भी इलाज यहां संभव है।

डॉ. दीपा कपूर आज भी अपने हर मरीज को लेकर बहुत गंभीर रहती है। वह अपना पूरा समय अस्पताल व मरीजों की देखभाल, उनके इलाज में बिताती हैं। महिला रोगों के साथ, सिजेरियन ऑपरेशन (बच्चा पैदा होने) से लेकर अन्य कई विषयों में उनको महारथ हासिल है। उन्होंने बताया कि यहां अस्पताल में कैंसर के बड़े एक्सपर्ट सर्जन व पूरी तरह प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मौजूद है। महिलाओं में होने वाले कैंसर का प्रभावशाली इलाज यहां मौजूद है, जिसका खर्च लाख से डेढ़ लाख रुपए के आसपास आता है, जो अन्य के मुकाबले कम है। डॉ. दीपा ने बताया कि यहां का पैरामेडिकल स्टाफ बहुत ट्रेंड है। यहां ओटी स्टाफ बहुत एक्सपर्ट है। यहां सभी मरीजों को अच्छी आधुनिक सुविधाएं किफायती दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

Health

50 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादातर भारतीय शिंगल्स बीमारी से अनजान, जोखिम के बावजूद जागरूकता की कमी

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑन एजिंग (आईएफए) ने बढ़ती उम्र को सकारात्मक तरीके से अपनाने के साथ-साथ उम्र से संबंधित बीमारियों को लेकर ज्यादा समझ विकसित करने की अपील की शिंगल्स जागरूकता सप्ताह 2025 के मौके पर आज जारी सर्वेक्षण के आंकड़ों से शिंगल्स एवं इसके प्रभाव को लेकर सार्वजनिक स्तर पर लोगों को शिक्षित करने की […]

Read More
Health

सत्य के प्रति निष्ठावान रहना ही कानूनी पेशे का मूलभूत आधार: डॉ जीके गोस्वामी

साक्ष्य एकत्र करने और विश्लेषण की प्रक्रिया न्यायिक रूप से मान्य हो गलत दोष सिद्धि एवं निर्दोषता के दावे” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में ‘‘गलत दोष सिद्वि एवं निर्दोषता के दावे ’’ विषय पर आज दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ । इस कार्यशाला में […]

Read More
Health Raj Dharm UP

महाकुंभ-2025 : मौनी अमावस्या के लिए तैयार स्वास्थ्य महकमा : ब्रजेश पाठक

एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स मेला क्षेत्र में उतारे, डिप्टी सीएम ने दी जानकारी लखनऊ। मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई है। तीन सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे […]

Read More