जलझूलनी एकादशी के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलना संभव है। सुख-साधन बढ़ सकता है।

वृषभ : आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मिथुन : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी। सजगता से कार्य करें। सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी। समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कर्क : आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अपनों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी से अनबन के कारण स्वभाव में स्थिरता आएगी।

सिंह : आपकी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र से लाभ होगा। समय की अनुकूलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उ’च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनीति में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

कन्या : आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। बोलने में बहुत सावधानी रखें। अपनों से आशा न करें। समय मध्यम है। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। आप के कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी।

तुला : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा होगी। साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक सोच के बेहतर परिणाम आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है।

वृश्चिक : आपके लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अ’छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अ’छा मिलेगा। संतान की चिंतान आप को व्याकुल कर सकती है।

धनु : आलस का त्याग करें। धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में लाभ मिलेगा। नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन होगा।

मकर : आपकी जिद के कारण साझेदारी के व्यवसाय में घाटा व धोखा मिलना संभव होगा। सितारों की चाल प्रतिकूल होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है व शारीरिक कष्ट संभव है। आज आप पर आलस हावी रहेगा।

कुम्भ : दिन की शुरुआत में आलसी रवैये के कारण कार्य विलंब से पूरा होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा। माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जा कर कार्य करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन : सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा। ऋण के लेन-देन में सतर्क रहें। संपर्क का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। अपने काम में वापसी होगी।

Astrology

वैशाख मासिक शिवरात्रि आज, जानिए शुभ योग, मुहूर्त और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद जिस प्रकार हर महीने में दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है, ठीक उसी प्रकार हर महीने में एक बार मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत […]

Read More
Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज। 15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज। 16 अप्रैल 2025 […]

Read More
Astrology

मेष, मिथुन, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ है आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 28 मार्च, 2025, शुक्रवार व क्या कहते हैं सितारे कई राशियों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं सितारें, इनके बारे में पूरी जानकारी राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 28 मार्च 2025 : एकलिंगजी का पाटोत्सव आज। 28 मार्च 2025 : हरियाणा […]

Read More