हथिया के पेट से निकलेगा जाड़ा

  • “आवत आदर न दियो जात न दीन्हो हस्त
  • ये दोऊ कैसे सुखी पाहुन और गृहस्थ”
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

लखनऊ। प्राऱभ में आर्द्रा नक्षत्र की वर्षा और वर्षा ऋतु के समाप्त होने पर हस्त नक्षत्र की वर्षा मिल जाय तो धान की फसल अच्छी होती है,किसान सुख का अनुभव करता है। जैसे पाहुन (दामाद) के आने पर उसका आदर और जाते समय हाथ पर कुछ धनादि देना उसे सुखी करता है। एकादशी को श्रीहरि ने पार्श्व परिवर्तन किया। करवट बदलना एक प्रतीक है,ऋतु परिवर्तन का। वर्षा काल से शरद ऋतु मे प्रवेश। श्रीहरि विष्णु का व्यापक स्वरुप है। पार्श्व परिवर्तन समस्त ग्रह मंडल और पंचधा प्रकृति के वातावरण मे परिवर्तन का संकेत है। 17 सितंबर को कन्या राशि मे सूर्य का गोचर हुआ।

उत्तराफाल्गुनी के तीन चरण,हस्त के चार चरण और चित्रा के दोचरण मिल कर कन्या राशि मे सूर्य का संचरण होगा। हस्त नक्षत्र मे सूर्य 28/09/2023 को सुबह 10.12 बजै आएगा। उसके साथ ही वर्षा का योग बनेगा। हस्त नक्षत्र की वर्षा के दौरान ही ठंड की शुरुआत होती है। पुरानी कहावत है” हथिया के पेट से जाड़ा शुरु होता है।” 12 दिन हस्त मे सूर्य रहने के कारण वर्षा होने से(चमर बरहा) इसका नाम रखा गया। पून: 11/10/2023को रात 10.41 बजे चित्रा मे जाते ही वर्षा खत्म हो जाएगी 14 तक पितृपक्ष होगा। इस पितृपक्ष में भुव: लोक  तथा उसके ऊपर के लोकों मे रहने वाले पितृगणो की आत्मा सक्रिय होकर अपने कुल से दिये गए तर्पण  पिंडदानादि आदि ग्रहण करेंगे।

एकादशी का पारण व वामन द्वादशी 26 को,

एकादशी के व्रत का पारण 26/09/2023 मंगलवार को प्रात:7.33-8.25 के बीच होगा। मंगलवार को बामन जयंती होने के कारण श्रद्धालु दोपहर में आरती पूजन व स्तुति करेंगे। चौबीस अवतारों में बामन रुप मे पहला मानवीय अवतार है। केवल एक उद्देश्य से होने वाला यह अवतार अंशावतार है। जब प्रह्लाद के पौत्र महाराजा बलि ने सभी लोक जीत लिए तो देवराज इंद्र भाग कर श्रीहरि विष्णु के पास पहुंचे। बलि अपने पितामह की तरह नारायण उपासक था,इसलिए भक्त को वे मार नहीं सकते थे। भगवान ने छोटे से ब्राह्मण बन कर दानी बलि से भिक्षा मांगी। फिर दान में सभी लोक वापस ले लिए। उसकी दानशीलता पर प्रसन्न होकर पाताल पुरी का राजा बनाया और भक्ति से विवश हो उसके द्वारपाल के रूप मे रक्षक बन गए। बाद मे महालक्ष्मी ने आकर भक्ति विवश श्रीहरि को छुड़ा कर बैकुंठ लेकर गईं।

Religion

हाथी पर सवार होकर आ रही मां आपके द्वार, बरसेगी मां भगवती की कृपा, स्थापना, पूजा सहित पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़ें…

30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इस साल मैय्या रानी के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शास्त्रों में देवी की हाथी की पालकी को बहुत शुभ माना गया है। आचार्य पंडित सुधांशु […]

Read More
Religion

हथेली की इन रेखाओं से पता चलता है कि कितने साल जिएंगे आप

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद हथेली में कलाई के पास मणिबंध रेखाएं होती हैं। ये रेखाएं आड़ी होती हैं। हस्त रेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में मणिबंध रेखाओं की संख्या 1 से 5 तक होती है। हर एक रेखा की औसत आयु 20 से लेकर 25 साल होती है। हस्त रेखा शास्त्र से व्यक्ति […]

Read More
Religion

गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत,सम्मान दें- कृष्णा महाराज

पंक्ति में बैठे व्यक्ति से भेदभाव करना पूरी तरह से गलत देवी भागवत के छठवें दिन निकाली गई मां कालरात्रि की पालकी जगदलपुर। गंगाजल भगवान विष्णु की चरणामृत है। गंगाजी को सूर्य का प्रकाश दिखाकर रोज पीना चाहिए। इससे गंगाजल की शक्ति बढ़ जाती है। गंगाजी को कैद कर रखना नहीं चाहिए। गंगाजल को तांबे […]

Read More