कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने मोदी पहुंचे जंबूरी मैदान, खुले वाहन में हुए सवार

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए जंबूरी मैदान पहुंचे। इस दौरान मोदी कार्यक्रम स्थल पर सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच खुले वाहन में सवार होकर निकले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। मोदी इसके पहले सुबह लगभग दस बजकर पचास मिनट पर विशेष विमान से यहां विमानतल पर पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गयी।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर में सवार होकर जंबूरी मैदान रवाना हुए। जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश BJP अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे हेलीपेड से विशेष वाहन में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मोदी इसी दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए खुले वाहन में सवार हुए। इसी वाहन में सवार होकर वे हजारों कार्यकर्ताओं के समीप से निकलने वाले मार्ग से गुजरे और कार्यक्रम स्थल के मंच तक पहुंचे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। मंच पर प्रदेश BJP के वरिष्ठ नेताओं के अलावा केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

राज्य में आगामी नवंबर दिसंबर माह में सभी 230 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर मोदी के हाल में राज्य के अनेक दौरे हुए हैं। पिछले छह माह में मोदी ने लगभग सात बार इस राज्य के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की है। इसके अलावा BJP ने हाल ही में जन आशीर्वाद यात्रा भी निकाली हैं, जिनका आज यहां पर औपचारिक समापन भी होना है। ये यात्राएं विभिन्न नेताओं के नेतृत्व में लगभग सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी राज्य में सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस भी इन दिनों राज्य में जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More