BJP ने दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ क्षेत्र से तीन उम्मीदवार किए घोषित

बड़वानी/खरगोन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए आज रात घोषित अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पश्चिम निमाड़ के बड़वानी जिले से दो और खरगोन जिले से एक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने बड़वानी जिले के राजपुर (अनुसूचित जनजाति) क्षेत्र से फिर से अंतर सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। अंतर सिंह पटेल मध्यप्रदेश में मंत्री रहे देवी सिंह पटेल के पुत्र हैं। वे बड़वानी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। अंतर सिंह पटेल (49) पिछले चुनाव में पूर्व गृह मंत्री तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक बाला बच्चन से मामूली अंतर 932 वोट से हार गए थे। मामूली अंतर से हारने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने की वजह से ही उन्हें फिर से टिकट देने की वजह माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद राजपुर में जश्न का माहौल है।

इसी तरह से इस सूची में बड़वानी जिले के पानसेमल (अनुसूचित जनजाति) से श्याम बरडे को उम्मीदवार बनाया गया है। क्षेत्र में 10 वर्षों से लगातार सक्रिय श्याम बरडे की पत्नी जिला पंचायत बड़वानी की सदस्य रही हैं। श्याम बरडे भी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री हैं। इसी तरह खरगोन जिले से भीकनगांव अनुसूचित जनजाति क्षेत्र से नंदा ब्राह्मणे को टिकट दिया गया है। नंदा ब्राह्मणे 2013 में विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बेहद कम अंतर से हार गई थीं। वह BJP में जिला महामंत्री के पद पर भी रहीं। भीकनगांव का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस की झूमा सोलंकी कर रही हैं।(वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More