दो हज़ार रुपए के नोट जमा करने की अवधि बढ़ी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रचलन से वापस लिए गए दो हज़ार रुपए के 14 हजार करोड़ मूल्य के बैंक नोट के जमा नहीं कराये जाने के मद्देनजर इस नोट को जमा करने या बदलने की अवधि सात दिन बढ़ाकर सात अक्टूबर 2023 कर दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि दो हजार रूपए के बैंक नोट को जमा कराने या बदलने की शनिवार को अंतिम तिथि थी लेकिन कल तक 14 हजार करोड़ मूल्य के बैंक नोट न तो जमा किए गए और न ही बदले गए। इसके मद्देनजर तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उसने कहा कि 29 मई 2023 को जब दो हजार रुपए के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लिया गया था तब 3.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य के बैंक नोट प्रचलन में थे। आज यानी 30 सितंबर तक इन नोटों को जमा कराने या बदलने की तिथि दी गई थी। गत 29 सितंबर तक 3.42 लाख करोड़ रुपए के नोट ही जमा कराए गए या बदले गए जो प्रचलित नोट का 96 प्रतिशत है। अभी भी चार प्रतिशत नोट प्रचलन में है। उसने कहा कि लोगों से इन नोटों को सात अक्टूबर 2023 तक जमा कराने या बदलने की अपील की गई है। इसके बाद न तो ये नोट बदले जाएंगे या जमा लिय जायेंगे। (वार्ता)

Maharastra

ईडी ने मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 ठिकानों पर की छापेमारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने धोखाधड़ी के एक मामले में गुरुवार को मुंबई और जयपुर में टोरेस ज्वैलरी के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के सूत्रों के मुताबिक मध्य मुंबई के दादर में स्थित टोरेस ज्वैलरी कंपनी ने कथित तौर पर कम समय में निवेशकों का पैसा दोगुना करने का वादा […]

Read More
Maharastra

ट्रेन से कट कर 11 यात्रियों की मौत

जलगांव। महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पाचोरा जंक्शन के समीप बुधवार शाम को 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के भ्रम और अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम 11 यात्रियों की दूसरी लाइन पर तेज़गति से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस […]

Read More
Entertainment Maharastra

टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत

मुंबई। टीवी अभिनेता अमन जयसवाल (23) की शुक्रवार को मुंबई उपनगर अंधेरी जोगेश्वरी रोड पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे। जायसवाल […]

Read More