देवरिया में सनसनीख़ेज़ वारदात, छह की हत्या, पाँच ब्राह्मण परिवार के लोग

  • ज़मीनी रंजिश में हुई खूनी वारदात से पूरा प्रदेश दहला, सीएम ने कहा- कार्रवाई करें

नया लुक संवाददताता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीख़ेज़ वारदात हुई है। इस वारदात से पूरा इलाक़ा दहल गया है। दो पक्षों में खूनी संघर्ष में जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों की मौत हो गई। यादव व ब्राह्मण परिवार में पुरानी रंजिश में आज सोमवार सुबह 8.30 बजे यह घटना हुई। पूरे इलाक़े में इस छह हत्याओं से डर का माहौल बन गया है। मरने वालों में दो महिलाएं, तीन बच्चे और एक वृद्ध शामिल हैं।मारे गए सभी ब्राह्मण हैं और बहुत ही गरीब परिवार से है। हत्या की ख़बर मिलते ही ज़िले की अधिकांश फ़ोर्स को फ़तेहपुर गाँव के लेहड़ा टोले में तैनात कर दिया गया है। ज़िले के आला अधिकारी मौक़ा-ए-वारदात पर पहुँचकर हालात सँभालने में जुटे हुए हैं।

पुलिस महानिदेशक कार्यालय के अनुसार देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्य प्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुबे की जमीन पर यादव परिवार का कब्जा था, जो काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। यह बहुत हृदय विदारक घटना है। ब्राह्मण परिवार पर यादव परिवार की दबंगई की कथा पूरा गांव कह रहा है। वहाँ के स्थानीय ग्रामीण बहुत आक्रोश में हैं। लोगों का कहना है कि ब्राह्मण परिवार की जमीन पर यादव लोगों ने जबरन कब्जा किया था। देखिए विरोध क्या किया, लोगों ने पूरे परिवार की हत्या कर दी।

वहीं सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Purvanchal

सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और गौरवशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली : चंद्र भूषण

खंड शिक्षा अधिकारी संग छात्रों ने मनाया रंगों का त्योहार कंपोजिट विद्यालय भिटौली में मनाया गया होलीकोत्सव महराजगंज। जिले के घुघली क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भिटौली में बुधवार को होलीकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और बीईओ चंद्र भूषण पाण्डेय ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में […]

Read More
Purvanchal

दुखद खबरः परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी बोलेरो पलटी तीन की मौत 11 घायल

नया लुक संवाददाता महराजगंज। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को […]

Read More
Purvanchal

गोवा में हनी को नहीं भाया मून, हो गई मार-पीट, फिर क्या जो हुआ वो…

नवविवाहित जोड़े में हनीमून पर हुई मारपीट, पति को छोड़ फ्लाइट से लौटी दुल्हन दुल्हन ने अपने डॉ पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शादी के महज दस दिन बाद ही हनीमून मनाने गए नवविवाहिता जोड़ी के बीच […]

Read More