भारत ने बंगलादेश को कबड्डी में 55-18 से हराया

हांगझोउ। कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को ग्रुप ए के अपने पहले मुक़ाबले में बंगलादेश पर 55-18 से जीत दर्ज की है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज जिआओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में खेलते हुए भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और कुल चार बार बंगलादेश को ऑल-आउट किया। वहीं, बंगलादेश ने पूरे मैच में चार सुपर टैकल किए। भारत की ओर से नवीन कुमार ने एक बंगलादेशी डिफेंडर को आउट कर स्कोरिंग की शुरुआत की जिसके बाद अगले रेड में उन्हें एक बोनस मिला और भारतीय टीम की बढ़त दोगुनी हो गई।

वहीं, अर्जुन देशवाल ने भी टीम को शुरुआती अंक दिलाए जिसकी बदौलत मैच में 5 मिनट गुज़रने के अंदर ही टीम इंडिया ने पहला ऑल-आउट करते हुए 11-1 की बढ़त हासिल की। बंगलादेश ने भारतीय कप्तान पवन सहरावत और नवीन कुमार को सुपर टैकल से आउट कर कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन वे भारत के खिलाड़ियों के दमदार डिफेंस और रेड के आगे असफल रहे। पहले हाफ में भारतीय रेडर की शानदार प्रदर्शन की मदद से टीम इंडिया ने 24-9 की मज़बूत बढ़त हासिल की। नवीन और अर्जुन के तेज-तर्रार रेड और भारतीय डिफेंस के आगे बंगलादेश के खिलाड़ी संघर्ष करते नज़र आए। (वार्ता)

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More