मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की सबसे बुलंद आवाज हैं संजय : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय सिंह देश की सबसे बुलंद आवाज हैं और यही इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा था। सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ देर रात घर जाकर उनके परिवार से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी को यह गलतफहमी है कि इन गिरफ्तारियों से हम डर और झुक जाएंगे। हम इससे डरने-झुकने वाले लोग नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिंह का सारा घर छान मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी उनको गिरफ्तार किया गया।उन्होंने सिंह के परिवार के साथ कुछ देर तक बात की और भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर हम इन लोगों की तरह बेइमान हो जाएं, तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हम कट्टर ईमानदार हैं और इसी वजह से ये सारी समस्याएं आ रही हैं। इनकी सबसे बड़ी दुखती रग यही है कि ये सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचारी हैं। इन लोगों के पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन्होंने हमें बदनाम करने की खूब कोशिशें कीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से इन्होंने तथाकथित शराब घोटाले का एक नया राग अलापना चालू किया है। इस शराब घोटाले के उपर ये एक हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं। पता नहीं कितने लोगों को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। ये कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए का ये घोटाला है, लेकिन इतनी रेड मारने के बाद भी इनको एक चवन्नी भी नहीं मिली है। इनको कहीं कोई पैसा नहीं मिला है।

केजरीवाल ने कहा कि सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश की सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि आजाद भारत के सबसे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री अगर कोई है तो वह मोदी हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी, तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। पहले सिंह को संसद से निलंबित करवाया और आज बिल्कुल गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करा लिया। केजरीवाल ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उनको लग रहा है कि अगर ये गठबंधन सफल हो गया, जो कि सफल होगा, तो फिर मोदी बुरी तरह से हार रहे हैं। इसी बौखलाहट का भी यह नतीजा है कि आज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 2024 के चुनाव तक बहुत लोग गिरफ्तार होंगे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक शेर हैं, वो घबराने वाले नहीं हैं।

वहीं, गिरफ्तारी से पहले सांसद सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मोदी की सरकार के भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार बोलता रहा हूं। ED में अडानी के घोटाले के खिलाफ कई शिकायतें भी की लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज अचानक ED हमारे घर पहुंच गई और दिन भर छापेमारी की। सारी जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम मोदी से कहना चाहते हैं कि आप चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं और यह आपकी हार और हताशा का संकेत है। यह इस बात का उदाहरण है कि एक कायर और डरपोक प्रधानमंत्री किस तरह से जुर्म और तानाशाही करके लोगों को जेल जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More