कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग

राजस्थान की तर्ज पर उप्र में भी बने कायस्थ कल्याण बोर्ड

लखनऊ। कायस्थ संर्घ अंतर्राष्ट्रीय समेत कायस्थ समाज से जुड़ी लगभग सभी संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उप्र में कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की है। पत्र का हवाला देते हुए कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा कि उप्र में कायस्थ समाज की संख्या तकरीबन ढाई करोड़ है, जो राष्ट्रहित में सदैव भाजपा के साथ खड़ा होता रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने वहां पर कम संख्या के बावजूद कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है, जिसके चलते उप्र के कायस्थ समाज में रोष व्याप्त है और वह मुख्यमंत्री की ओर उम्मीद लगाये देख रहा है।

खरे ने कहा कि आज उप्र में 90 फीसद कायस्थ की आर्थिक स्थिति अन्य वर्ग से कम है। जिन्हें सरकार की नीतियों से आच्छादित किया जा सकता है। उन्होंने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मांग की कि उप्र में वरिष्ठ व अनुभवी कायस्थ विचारकों व चिंतकों से रायशुमारी करके चित्रगुप्त कायस्थ कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये। उन्होंने पत्र के साथ राजस्थान सरकार का आदेश भी संलग किया है। उनकी मांग को पुरजोर समर्थन करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के प्रदीप सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज ना तो कृषक समाज है,ना ही उद्योग, व्यापार में अग्रणी है ना ही श्रमिक वर्ग है कायस्थ समाज सदियों से प्रशासन में रहकर कलम का धनी अर्थात नौकरी पेशा समाज रहा है।

इस समाज की आय का प्रमुख स्रोत नौकरी से प्राप्त आय निर्धारित वेतन ही है। जिससे इस समाज के परिवारों का पालन पोषण होता है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में प्रशासनिक स्तर पर इस समाज का प्रतिनिधित्व धीरे-धीरे शून्य हो गया है। उच्च शिक्षित होते हुए भी निजी कंपनियों में अल्प वेतन पर समाज के नौजवानों को कार्य करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

Central UP

दुस्साहस: मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर नामजद हमलावर सलमान गिरफ्तार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटना का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदन टोला में मंगलवार रात करीब दस बजे घर के बाहर टहल रहे 17 वर्षीय प्रियांशु के ऊपर बदमाशों ने धारदार हथियार […]

Read More
Central UP

एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत […]

Read More
Central UP

भारतीय नववर्ष प्रकृति-विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित: मिथिलेशनंदनी शरण

नववर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में नववर्ष आयोजन का समापन खाटूश्याम परिसर में आज प्रकृति के करीब ही रहकर मनुष्य वर्तमान में खुद को सुखी रख सकता है: रामाशीष नया लुक डेस्क लखनऊ। भारतीय नववर्ष प्रकृति विज्ञान व देश काल के विज्ञान पर आधारित है कि किस प्रकार सूर्य की गति से और देश काल की […]

Read More