बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में आरोपी रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, उसकी माँ कौशल रानी को 10 साल और मुश्ताक अहमद को 15 साल सश्रम कारावास

नया लुक ब्यूरो

रांची।  नेशनल शूटर रह चुकी तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में सजा का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। राँची के CBI कोर्ट ने रंजीत कोहली को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 50 हजार जुर्माना भी लगाया है।रंजीत कोहली की माँ कौशल रानी को 10 साल की सजा देते हुए पचास हजार का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुस्ताक अहमद को भी सजा दी है। इसे 15 साल सश्रम कारावास के साथ 50 हजार जुर्माना लगाया है। सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने रंजीत कोहली को आईपीसी की धारा 120बी, 376,323,298,506 और 496 के तहत दोषी माना है। वहीं कौशल्या रानी को आईपीसी की धारा 120बी,298,506 और 323के तहत दोषी माना है। वहीं हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुस्ताक अहमद को आईपीसी की धारा 120बी और 298 में दोषी पाया है। अदालत ने इससे पहले 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाया। फैसला सुनाते हुए अदालत ने मुख्य आरोपी रणजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी, हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुस्ताक अहमद को दोषी करार दिया।

सीबीआई की विशेष अदालत ने तीनों को साजिशन जबरन धर्म परिवर्तन करने, धोखे में रखकर शादी करने, मारपीट, कुत्ता से कटवाने और गाली-गलौज करने का दोषी पाया है। इस मामले में ओवरी लोक अभियोजक प्रियांशु सिंह लोक, अभियोजक रवि कुमार ने 26 गवाहों का बयान दर्ज कराया था। इसके आधार पर अभियुक्तों को दोषी पाया गया।

CBI ने साल 2015 में लिया था मामला

झारखण्ड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2015 में इस केस को टेक ओवर किया था। इस मामले की सुनवाई लगभग आठ साल चली। जिसमें तीनों आरोपियों के खिलाफ तीन जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था। CBI की ओर से 26 गवाहों को पेश किया गया है। 26 सितंबर को नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव उत्पीड़न मामले में बचाव पक्ष की ओर से CBI कोर्ट में लिखित बहस प्रस्तुत किया गया।

यह है तारा शाहदेव मामला

रंजीत सिंह कोहली और तारा शाहदेव की शादी सात जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही तारा शाहदेव के साथ पति रकीबुल हसन उर्फ़ रंजीत कोहली द्वारा उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं होने लगी थी। धर्म छुपा कर शादी करने, यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर साल 2015 में CBI ने मामले को टेकओवर किया। फिर जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ साल 2018 में चार्जशीट दायर की गयी थी

Jharkhand

महाकुंभः घर लौट रहे झारखण्ड के 30 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार, चालक की थकान और झपकी बनी दुर्घटनाओं की वजह रास्ते में जाम के झाम के कारण नहीं मिला आराम, कइयों के घर उजड़े नया लुक ब्यूरो, रांची। महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे कई परिवारों के सदस्य अपने घर नहीं पहुंच सके। रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसों में उनकी मौत हो गई। […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल नया लुक ब्यूरो रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया […]

Read More
homeslider Jharkhand

बेशर्मी की हद पारः… जब प्रेिंसिपल ने ही उतरवा दी छात्राओं की शर्ट, मचा बवाल

धनबाद में प्रिंसिपल ने छात्राओं की उतरवा दी शर्ट, अभिभावकों में आक्रोश, सड़क पर उतरे राजनीतिक दल, लीगल ऑथोरिटी ने दिए जांच के आदेश,, प्रिंसिपल का कमरा सील, रंजन कुमार सिंह रांची/ धनबाद । झारखंड में धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल में हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है […]

Read More