भारत-चीन सीमा पर बूंदी में वाहन पर गिरी चट्टान,आठ के मरने की आशंका

नैनीताल। भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड में एक भीषण दुर्घटना की खबर है। रविवार दोपहर में एक वाहन पर एक विशालकाय चट्टान गिर गयी जिससे आठ लोगों की दर्दनाक मौत की आशंका है। इनमें तीन बच्चे भी बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना लामारी एसएसबी कैम्प और बूंदी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि एक वाहन धारचूला से सामान लेकर ज्योलिंकोंग गया था। वापस लौटते वक्त इस वाहन पर एक विशालकाय चट्टान गिर गयी।

वाहन में आठ लोग बताये जा रहे हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। ये सभी धारचूला लौट रहे थे। चट्टान इतनी विशालकाय है कि शव और वाहन पूरी तरह से तहस नहस हो गये हैं। मौके पर सिर्फ कपड़े शेष बचे हैं। यह भी पता चला है कि चट्टान इतनी विशालकाय है कि जेसीबी भी इसे हिलाने में नाकाम है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर है। इस भीषण दुर्घटना में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। स्थिति इतनी भयावह है कि शवों का शिनाख्त होना भी संभव नहीं है। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भीषण दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि आठ के मरने की आशंका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। (वार्ता)

Uttarakhand

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी PM आवास योजना,अपात्र लोगों को मिल रहा आवास

देहरादून/एजेंसी। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ती और सुलभ आवास सुविधा प्रदान करना है। हालांकि, इस योजना को लागू करने में कुछ चुनौतियाँ और समस्याएं सामने आई हैं, जिनमें भ्रष्टाचार भी शामिल […]

Read More
Uttarakhand

अद्रिभु : पहाड़ों से सेहत और परंपरा का संगम

लखनऊ। प्रकृति के खजाने से भरे उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में पारंपरिक और जैविक खेती से तैयार उत्पादों को दुनिया तक पहुँचाने का जिम्मा उठाया है अद्रिभु पहाड़ी एडिबल्स ने। यह ब्रांड न सिर्फ सेहतमंद खाद्य उत्पाद उपलब्ध करा रहा है, बल्कि पहाड़ों की पारंपरिक खेती को भी संरक्षित कर रहा है। अद्रिभु के उत्पादों […]

Read More
Science & Tech Uttarakhand

Honda ने लॉन्च की नई 2025 एक्टिवा 125 ‘स्कूटर बोले तो एक्टिवा’

देहरादून। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी नई एक्टिवा 125 का ओबीडी2बी-अनुपालक वर्जन (निर्धारित मानकों कें अनुरूप) लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल नए रंगों और कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत रुपये 94,422 (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इस लॉन्च के दौरान, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के […]

Read More