BJP के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही ED : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर बुधवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को अदालत में सिंह की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफार्श हो गया है। अदालत में यह स्पष्ट हो गया कि ED भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और भाजपा दोनों को देना चाहिए।

‘आप’ नेता ने कहा कि ED की हिरासत में ऐसा दो बार हुआ कि अदालत की जानकारी के बगैर सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की गई। इससे सवाल उठता है कि ऊपर कौन बैठा हुआ है जो नियमों को दरकिनार कर ईडी को कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा,कि दस घंटे छापा मारने के बाद भी सबूत के नाम पर जब कागज का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, तब भी ED से यह बात निकलकर आई कि उनको किसी ने ऊपर से आदेश दिया है। ईडी के ऊपर वह कौन आदमी बैठा हुआ है जो बेखौफ और ईमानदार सिंह से इतना डरा हुआ है कि उनकी आधारहीन गिरफ्तारी और जान से मारने की साजिश रची जा रही है। यह एक बड़ा सवाल है, जिसका जबाव अगर ईडी और भाजपा अलग-अलग दें तो तस्वीर साफ हो जाएगी। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More