रिकार्ड तोड़ रोहित : इसी रंग में दिखेगी टीम तो विश्वकप जीतेगा भारत

  • अफगानिस्तानी टीम को एक बार भी मैच में नहीं बना सकी पकड़
  • भारत में खेलने का फ़ायदा उठा दोनों विकेट चटकाने का श्रेय मिला राशिद को,

 

लखनऊ। भारत जैसी सशक्त टीम के सामने गेंदबाज़ी करने उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शुरू से ही भारतीय बल्लेबाज़ इतनी तगड़ी पिटाई शुरू कर देंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुरू की एक-दो गेंदों को बख़ूबी संभल कर खेला, लेकिन जैसे ही बल्ले से पहले करारा चौका निकला, वो फिर रुके नहीं। उन्होंने अपनी 131 रनों की पारी के लिए केवल 84 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और पाँच छक्के जड़े।

बल्लेबाज़ी देखकर भारत के करोड़ों दर्शकों को सुकून मिला होगा। हालाँकि ‘नया लुक’ ने पहले ही लिखा था कि अगर रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज़ जल्दी फ़ॉर्म में नहीं आएँगे तो विश्वकप जीतना बिल्कुल नामुमकिन होगा। लेकिन सुपर हिट शर्मा के नाम से मशहूर रोहित ने कुछ उसी तरह शॉट खेला और एक के बाद एक कई रिकार्ड अपने नाम करते चले गए। अब रोहित विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हो गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के छह शतक को पीछे छोड़ दिया। अब वो विश्वकप में सात सेंचुरी ठोंकने वाले बैट्समैन हो गए।

इसके पहले रोहित शर्मा ने एक शतक साल 2015 के विश्वकप में लगाया था और पाँच शतक वर्ष 2019 में ठोंका था। यह इस साल का उनका पहला शतक है। साथ ही विश्वकप में भारत की तरफ़ से पहले सेंचुरी ठोंकने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल और पाकिस्तान के ताबड़तोड़ बैट्समैन शाहिद अफ़रीदी को छक्कों के रिकार्ड में पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह विश्वकप में भारत की ओर से सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। उन्होंने 63 गेंदों पर सेंचुरी मारी और 84 गेंदों का सामना कर 131 रन बनाकर आउट हुए। ग़ौरतलब है कि इसके पहले वीरेंद्र सहवाग ने 81 गेंदों पर शतक बनाया था।

इसके अलावा साल 2003 के बाद बतौर कप्तान शतक ठोंकने वाले बल्लेबाज़ भी वो बने। वहीं दूसरी ओर औसत से कमजोर अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारतीय गेंदबाज़ों को जिस तरह से विकेट के लाले पड़े उसे देखकर विश्वकप की तैयारियों पर सवालिया निशान उठने जायज़ है। साथ ही चयनकर्ताओं के ऊपर इसलिए उँगली उठना तय है क्योंकि क्या सोचकर दिल्ली की फिरोजशाह कोटला जैसी पिच पर चार तेज़ गेंदबाज़ों को खिलाने का फ़ैसला सेलेक्टर्स ने लिया। आख़िर आर. अश्विन जैसे फिरकी गेंदबाज़ को बाहर क्यों किया गया? बहरहाल भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान को चारों खाने चित कर मुक़ाबला 8 विकेट से जीत लिया।

Sports

ऑनलाइन लूडो जान-माल दोनों के लिये खतरनाक

अजय कुमार 12 दिसंबर 2024 लखनऊ में 18 वर्षीय छात्र अनुज ने ऑनलाइन गेम लूडो में बीस हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली।कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। 09 अक्टूबर 2024 को यूपी के हाथरस में पिता सुखबीर सिंह द्वारा बेटे आकाश को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर नाराज […]

Read More
Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More