अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी’ रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी’ रिलीज हो गया है। शारदीय नवरात्रि का आगमन बहुत ही नजदीक है। देवी मां के भक्तों के लिए अक्षरा सिंह अपना नया देवी गीत लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह के नए देवी गीत का टाइटल है- कि गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी”। इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा करते हुए गीत गाते नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह इंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ है।

अक्षरा सिंह ने अपनी देवी गीत गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी को लेकर कहा कि मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूं। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूँ। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है।

माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। मैंने अपने इस गाने में उस महत्व के साथ गीत गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी गाया। हमारा यह गाना आप सभी सुनिए और आशीर्वाद दीजिए।  देवी गीत गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी के गीतकार छोटू यादव हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं।(वार्ता)

Entertainment

इन दिनों मनाया जा रहा है एन्टी वेलेंटाइन वीक

आज यानी 17 फरवरी को है परफ्यूम डे दिल टूटे आशिकों के लिए है एन्टी वेलेंटाइन वीक राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिषी और हस्तरेखाविद एंटी वैलेंटाइन वीक के तहत आज यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाएगा। एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत स्लैप डे से होती है। हर साल 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक […]

Read More
Entertainment

निर्देशक एजाज अहमद ने गायक शब्बीर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किया ‘ऐसा अपना याराना’

नया लुक संवाददाता मुंबई। हिंदी सिनेमा की गायिकी में जब जिक्र शब्बीर कुमार का आता है तो कहते हैं कि बस उनका नाम ही काफी है। ‘कुली’, ‘बेताब’, ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’ और ‘मर्द’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गीत गाने वाले शब्बीर कुमार की आवाज में […]

Read More
Entertainment

मोनालिसा को पढ़ाते हुए बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लडकी मोनालिसा को क ख ग पढ़ा रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी है। उत्तर- प्रदेश के प्रयागराज में 16 अगस्त 1990 को जन्मे संजय भूषण […]

Read More