नीतीश ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में चार लोगों की मौत पर जताया शोक, चार लाख मुआवजे की घोषणा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या स्टेशन जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस की बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्ति की और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे दिये जाने की घोषणा की। कुमार इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का राज्य सरकार अपनी तरफ से इलाज करायेगी। कुमार ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राज्य आपदा मोचल बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा तत्परता से की गई कार्रवाई की सराहना। की साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को भी यात्रियों की सहायता के लिये धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्क्त ना हो, जिसके लिए उन्हें हर तरह की सहायता मुहैया करायी जाये। (वार्ता)

Bihar

बिहार में  बाबाओं के प्रवचन या चुनावी प्रचार क्या है असल मकसद?

अजय कुमार लखनऊ। बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। हर दल अपनी राजनीतिक रणनीति तैयार करने में जुटा है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सिर्फ राजनीतिक चेहरे ही नहीं, बल्कि धार्मिक गुरु भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। हिंदू धर्मगुरु, प्रवचनकर्ता और संत […]

Read More
Bihar

बिहार से सटे भारत-नेपाल बार्डर के सीमांकन की गड़बड़ी होगी दूर :  खान 

सीमांकन की गड़बड़ी दूरी करने के लिए होगा पुनः सर्वे बिहार में 633 किमी है भारत-नेपाल सीमा की लंबाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी पटना/बिहार। बिहार में भारत-नेपाल के सीमांकन से जुड़ीं गड़बड़ियों को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कर भारत-नेपाल की सीमा से जगह-जगह गायब हुए बॉर्डर पिलर फिर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा […]

Read More
Bihar

कांग्रेस विधायक के बेटे ने सरकारी आवास पर किया आत्महत्या

पुलिस जांच में जुटी पटना। पटना में कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान (18 ) ने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। पिता शकील खान फ़िलहाल बिहार से बाहर गए हुए है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने हादसे की जानकारी ली है और FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की […]

Read More