छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होंगी और उसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार राज्य के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी और इसी के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेंगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी ,और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना तीन दिसम्बर को होंगी।

पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर,केशकाल,कोंडागांव, नारायणपुर,बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा। इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं। आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पहले चरण की इन 20 सीटों पर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने दो तथा जनता कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। दंतेवाडा सीट पर भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों की हत्या के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।इसी प्रकार खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस के विधायक देवब्रत सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर भी कब्जा कर लिया।वर्तमान में इन 20 सीटों पर भाजपा के पास एक मात्र सीट राजनांदगांव हैं,जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह कर रहे हैं।शेष सभी 19 सीटे सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास हैं।(वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More