न्यायमूर्ति एमवी मुरलीधरन को कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन को कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की। शीर्ष न्यायालय कॉलेजियम की ओर से एक बयान जारी करके यह जानकारी दी गई‌।

बयान के मुताबिक, कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधरन की अपने मूल उच्च न्यायालय में वापस भेजने का उनका अनुरोध अस्वीकार करते हुए उन्हें कोलकाता उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश करने का फैसला किया। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने 11 अक्टूबर के अपने बयान में कहा कि कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मुरलीधरन के अनुरोध को विचार करने योग्य नहीं मानते हुए उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के लिए नौ अक्टूबर 2023 की अपनी सिफारिश को दोहराने का संकल्प लिया है। (वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More