छत्तीसगढ़ विस चुनाव के लिए AAP की तीसरी सूची जारी

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। AAP ने गुरुवार की देर रात यह सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश प्रभारी संजीव झा की ओर से जारी सूची में राज्य विधानसभा की 11 और सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।

उम्मीदवारों के विधानसभा क्षेत्रवार नाम इस प्रकार हैं..

दुर्ग ग्रामीण-संजीत विश्वकर्मा, बस्तर-जगमोहन बघेल, जगदलपुर-नरेंद्र भवानी, बैंकुठपुर-डॉ आकाश जशवाल, कटघोरा-चंद्रकांत डिकसेना, लोरमी-मनभजन टंडन, मुंगेली-दीपक पात्रे, जैजैपुर-दुर्गालाल निषाद, कसडोल-लेखराम साहू, गुंडरदेही-जशवंत सिन्हा और पंडरिया-चमेली कुर्रे। गौरतलब है कि AAP पार्टी 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 33 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।(वार्ता)

Chhattisgarh

जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत अब तक सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है। मौतों […]

Read More
Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More