अडानी ने दो साल में देश को लगाया 12 हजार करोड़ रुपए का चूना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अडानी समूह पर मोदी सरकार मेहरबान बनी हुई है तथा सारा काम इस समूह को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है और इसी का परिणाम है कि पिछले दो साल के दौरान इस समूह ने देश को 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि अडानी समूह ने 2019 से 2021 के बीच इंडोनेशिया से कोयले के 30 शिपमेंट मंगवाए। इंडोनेशिया में इस कोयले की कीमत 1,073 करोड़ रुपए थी जो गुजरात पोर्ट पर 1,570 करोड़ रुपए बताई गई। इस तरह मोदी के मित्र अडानी ने कीमत में हेरफेर कर कोयले के सिर्फ 30 शिपमेंट में देश के 533 करोड़ रुपए लूट लिए।

उन्होंने कहा कि मामला यहीं नहीं रुकता है बल्कि घोटाला इससे बहुत ज्यादा हुआ है। इसका विवरण देते हुए उन्होंने कहा, कि अडानी समूह ने 2021 से 2023 के बीच इंडोनेशिया से कोयले के ऐसे ही दो हजार शिपमेंट मंगवाए हैं। अगर मुनाफे का यही औसत रखा जाए तो अडानी ने सिर्फ दो साल में देश को 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार इस तरह से देश का पैसा अपने दोस्त की तिजोरी में डाल रही है। इससे देश में बिजली लगातार बढ़ रही है जिसका बोझ आम इंसान की जेब पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी की दोस्ती का ही असर है कि व्यापार कोई भी हो फायदा सिर्फ अडानी का होता है और नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ता है। मोदी जी अपने दोस्त के साथ मिलकर आम जनता को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और इस तरह मोडानी की महालूट चल रही है।(वार्ता)

Delhi

1984 सिख दंगा मामला : इन दो सिखों की हत्या में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को अदालत ने दोषी ठहराया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया। मामला एक नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से संबंधित है। विशेष न्यायाधीश कावेरी […]

Read More
Delhi

आतिशी का फ़्लाइंग किस और कमरिया लपालप

दयानंद पांडेय आतिशी जब दिल्ली की घोषित खड़ाऊं मुख्य मंत्री बनी थीं तब मुख्य मंत्री कार्यालय में जिस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल बैठते थे तब उस पर नहीं बैठीं। क्या तो इस कुर्सी पर अरविंद जी ही बैठेंगे। दूसरी कुर्सी लगा कर बैठीं। मेज वही थी। ऐसी बात तो पतिव्रता राबड़ी यादव ने भी बिहार […]

Read More
Delhi homeslider

दो टूक :  शराब शीशमहल और ‘जहरीली’ यमुना ने डुबोयी केजरीवाल की नैया?

राजेश श्रीवास्तव दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गयी। अरविद केजरीवाल ने 2013 में जिस एंटी करप्शन मूवमेंट को लेकर चुनाव जीता। वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि पार्टी को करप्शन ही ले डूबा। सड़क पर आंदोलन करने वाले केजरीवाल को शराब […]

Read More